Saturday, July 6, 2024
Homeउत्तर प्रदेशUP Assembly Election 2022 : भाजपा के विधायक राधा कृष्ण शर्मा समाजवादी...

UP Assembly Election 2022 : भाजपा के विधायक राधा कृष्ण शर्मा समाजवादी पार्टी में हुए शामिल

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

UP Assembly Election 2022 यूपी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने सोमवार भाजपा को बड़ा झटका दिया है। बदायूं के बिल्सी से भारतीय जनता पार्टी के विधायक राधा कृष्ण शर्मा सपा में शामिल हो गए। उल्लेखनीय है कि बदायूं को समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है। भारतीय जनता पार्टी ने बदायूं के बिल्सी में 1993 के बाद पहली बार 2017 में जीत दर्ज की थी और आरके शर्मा यहां विधायक चुने गए थे।

आरके शर्मा भाजपा में कुछ समय से हो गए थे निष्क्रिय UP Assembly Election 2022

आरके शर्मा बिल्सी में काफी दिन से भाजपा की गतिविधियों में सक्रिय नहीं थे। भाजपा उन्हें निष्क्रिय मानते हुए बिल्सी में अलग से तैयारी कर रही थी। जब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जिला मुख्यालय पर जनसभा की थी तो सभी जन प्रतिनिधि उपस्थित हुए थे, लेकिन आरके शर्मा इसमें शामिल नहीं हुए थे।

वीडियो हुआ था वायरल UP Assembly Election 2022

पिछले दिनों बरेली से इनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें इनके सपा में जाने की बात भी सुनाई पड़ी थी। 2017 विधानसभा चुनाव में वह अचानक यहां भाजपा में आकर बिल्सी से चुनाव लड़े थे। इसके बाद महज 21 दिन में विधायक बन गए थे। क्षेत्रीय लोगों में इनके प्रति असंतोष बना हुआ था। भाजपा से इनका टिकट कटना भी तय माना जा रहा था, शायद इसलिए वह पहले से कहीं और से राजनीतिक पारी शुरू करने की कोशिश में लगे हुए थे।

Read More: BJP Meeting in Delhi On 11 January: भारतीय जनता पार्टी मंगलवार को दिल्ली में करेगी उम्मीदवारों को लेकर मंथन, 13 जनवरी को कर सकती है उम्मीदवारों का ऐलान

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
Asheesh Shrivastava
Asheesh Shrivastava
I'm Asheesh Shrivastava, Staff reporter at INDIA NEWS
RELATED ARTICLES

Most Popular