Wednesday, July 3, 2024
Homeउत्तर प्रदेशUP: चंदौली में बड़ा हादसा, ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से दो लोगों को...

UP: चंदौली में बड़ा हादसा, ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से दो लोगों को उड़े चीथड़े

- Advertisement -

UP

इंडिया न्यूज, चंदौली (Uttar Pradesh)। उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के रविनगर स्थित दयाल हॉस्पिटल के पास गाड़ी से उतारते समय ऑक्सीजन सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। ब्लास्ट इतना तेज था कि दो किमी तक इसकी आवाज सुनाई दी। दोनो व्यक्ति के शरीर के चिथड़े उड़ गए। घटना के बाद हड़कंप मच गया।

उतारते समय एक सिलेंडर में हुआ ब्लास्ट
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के रविनगर कॉलोनी काफी बड़ी कॉलोनी मानी जाती है। शुक्रवार की सुबह 10.12 बजे दयाल हॉस्पिटल के सामने मैजिक पर लदे ऑक्सीजन सिलेंडर को दो लोग उतार रहे थे। वहीं पास से ईंट लदा ट्रैक्टर भी गुजर रहा था। इतने में एक सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। दो लोगों के चिथड़े उड़ गए। मौके पर दोनो की मौत हो गई। 100 मीटर तक दोनों के मांस के चिथड़े बिखरे हुए थे।

यह विभत्स दृश्य देखकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए। सूचना पर तुरंत मौके पर सीओ अनिरूद्ध सिंह पहुंच गए और आगे की कार्रवाई में जुट गए हैं। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी की मां के निधन पर राजनेताओं ने जताया शोक; सत्ता पक्ष, विपक्ष ने प्रकट की संवेदना

Connect Us Facebook | Twitter 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular