Friday, July 5, 2024
Homeउत्तर प्रदेशUP Board Result: आज जारी होंगे 10 वीं 12 वीं के बोर्ड...

UP Board Result: आज जारी होंगे 10 वीं 12 वीं के बोर्ड परिणाम, इस समय छात्र देख पाएंगे रिजल्ट

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज), प्रयागराज; उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board Result) के बोर्ड परिणाम आज जारी किए जाएंगे। बोर्ड के परिणाम आज दोपहर 1:30 बजे ऑनलाईन माध्यम से परिणाम जारी किए जाएंगे। निर्धारित समय के बाद छात्र बोर्ड के पोर्टल पर जाकर अपने रिजल्ट देख सकते हैं। इसको लेकर कल बोर्ड ने प्रेस नोट जारी किया था। जानकारी हो कि लंबे समय से छात्रों को बोर्ड के परिणामों की प्रतीक्षा थी। अब वो घड़ी आ गई है जब बोर्ड परिणाम जारी किए जाएंगे। इस साल कुल 54 लाख छात्रों नें परीक्षा दी थी।

आज ऑनलाईन जारी होंगे परिणाम

बोर्ड के कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम ऑनलाईन माध्यम से जारी किए जाएंगे। इस साल परीक्षा में 54 लाख के लगभग छात्रों ने परीक्षा दी थी। वहीं बोर्ड के परिणाम का इंतजार छात्र कर रहे थे। आज उनका इंतजार खत्म हो जाएगा। बोर्ड की परीक्षाएं फरवरी से मार्च के बीच में आयोजित की गई थीं। वहीं बोर्ड ने कॉपियों के मुल्यांकन के लिए तय समय सीमा रखी थी। कॉपियों का मुल्यांकन नियत समय से पहले कर लिया गया। वहीं अब परिणाम जारी करने की तैयारी है।

ऐसे चेक कर पाएंगे रिजल्ट

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परिणाम आसानी छात्र देख पाएंगे। इसके लिए छात्रों को सबसे पहले वेबसाईट पर जाना होगा। वहां दिए गए जरुरी विकल्पों को भर कर वो आसानी से अपने परिणाम देख पाएंगे। हालांकि मैसेज कर के भी रिजल्ट देखे जा सकेंगे।

Also Read: Sultanpur: BJP के सभासद प्रत्याशी रमेश सिंह टिन्नू निर्विरोध, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular