Sunday, July 7, 2024
Homeउत्तर प्रदेशUP Board Result: छात्राओं ने मारी बाजी, 10वीं में 89.7 तो 12वीं...

UP Board Result: छात्राओं ने मारी बाजी, 10वीं में 89.7 तो 12वीं में 75.5 प्रतिशत छात्र पास

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज), प्रयागराज; यूपी बोर्ड के छात्रों का इंतजार अंततः खत्म हो गया। बोर्ड (UP Board Result) ने 10वीं और 12वीं के परिणामों की घोषणा कर दी। छात्र ऑनलाईन माध्यम से परिणामों को देख पा रहे हैं। जो भी छात्र अपने परिणाम देखना चाहते हैं वो http://upresults.nic.in/ पर परिणाम देख सकते हैं। इस बार की बोर्ड परीक्षा में छात्राओं ने अपना परचम लहराया है. इस बार बोर्ड परीक्षा में 75.5 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं. वहीं छात्राओं ने सफलता का परचम लहराया है। हाई स्कूल में सीतापुर की प्रियांशी सोनी तो इंटरमीडिएट में महोबा की शुभ छापरा ने किया टॉप।

54 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा

बोर्ड के कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम ऑनलाईन माध्यम से जारी किए गए। इस साल परीक्षा में 54 लाख के लगभग छात्रों ने परीक्षा दी थी। वहीं बोर्ड के परिणाम का इंतजार छात्र कर रहे थे। आज उनका इंतजार खत्म हो गया। बोर्ड की परीक्षाएं फरवरी से मार्च के बीच में आयोजित की गई थीं। वहीं बोर्ड ने कॉपियों के मुल्यांकन के लिए तय समय सीमा रखी थी। कॉपियों का मुल्यांकन नियत समय से पहले कर लिया गया।

इन लिंक पर भी क्लिक कर देख पाएंगे रिजल्ट

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परिणाम आसानी छात्र देख पाएंगे। इसके लिए छात्रों को सबसे पहले वेबसाईट पर जाना होगा। वहां दिए गए जरुरी विकल्पों को भर कर वो आसानी से अपने परिणाम देख पाएंगे। हालांकि मैसेज कर के भी रिजल्ट देखे जा सकेंगे। इसके लिए आपको upresults.nic.in, upmsp.edu.in पर विजिट करना होगा।

Also Read: UP Board Result : यूपी बोर्ड ने जारी किया परिणाम, इस लिंक से सीधे देंखें रिजल्ट

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular