Friday, July 5, 2024
HomeBreaking NewsUP By-Election: उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन में पहुंचे कांग्रेस...

UP By-Election: उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन में पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी,अतीक अहमद को लेकर भी दिया ये बड़ा बयान

- Advertisement -

UP By-Election: उत्तर प्रदेश में होने वाले उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी पहुंचे। पत्रकारों से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह सरकार जितने भी बयान देती है। ठीक उसका उल्टा होता है। उत्तर प्रदेश में पूरी तरह से जंगलराज है। पुलिस अभिरक्षा में लोग सुरक्षित नहीं हैं तो चौराहे और गली में कैसे सुरक्षित होंगे। ब्राह्मण परिवार की मां बेटी जिंदा जलाई जाती है तब सरकार कहां सोती रहती है। एक छात्रा को सरेआम गोली मारी जाती है। तब सरकार और प्रशासन कहां सोती रहती है।

कोई भी अपराधी की सजा कोर्ट में तय होती है सड़क पर नहीं-बृजलाल खाबरी 

सड़क पर तालिबानी हुकूमत हो गया है। यह संविधान की धज्जियां उड़ाने वाला काम हो गया है। देश के लोकतंत्र को बचाना है। देश के संविधान को बचाना है। जो पार्टियां लोकतंत्र और संविधान को कायम रखना चाहती है। उन सबको एक होना जाना चाहिए। वक्त यह कहता है हम नंबर एक पर हैं।

अतीक अहमद की सरेआम सड़क पर की गई हत्या पर भी दिया बड़ा बयान

छानबे सुरक्षित विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन दाखिल कराने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष खाबरी ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। डॉन भाइयों अतीक और अशरफ की पुलिस अभिरक्षा में हत्या की घटना को लेकर कहा कि प्रदेश में पूरी तरह से जंगलराज है। कोई भी अपराधी की सजा कोर्ट में तय होती है सड़क पर नहीं। जब पुलिस अभिरक्षा में लोग सुरक्षित नहीं है तो चौराहे और गली में कैसे सुरक्षित होंगे।

देश के संविधान को बचाना है तो सबको एक होना है- प्रदेश अध्यक्ष

निकाय चुनाव में गठबंधन वाली पार्टियों द्वारा अलग-अलग प्रत्याशियों के खड़े किए जाने पर कहा कि विचार टकराने से अलग हो गए हैं। कहा कि बीजेपी के साथ अगर कोई प्रदेश या देश में लड़ा तो कांग्रेसी है और कांग्रेसी नेता है। कहा कि प्रदेश में कांग्रेस नंबर एक पर सबसे ज्यादा सीटें हम जीत रहे हैं। राहुल गांधी और कांग्रेस कह रही है कि देश के लोकतंत्र को बचाना है। देश के संविधान को बचाना है जो पार्टियां लोकतंत्र और संविधान को कायम रखना चाहती है, उन सबको एक होना जाना चाहिए वक्त यह कह रहा है।

UP Nikay Chunav 2023: दो मंत्रियों, तीन सांसदों व पांच विधायकों की प्रतिष्ठा लगी है दांव पर,जानें कैसे?

SHARE
Monu kumar
Monu kumar
मोनू कुमार ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत India Ahead News Channel (इससे पहले ये यूट्यूब पोर्टल Jantalk और mdvlogs का भी हिस्सा रहे हैं) से की। फिलहाल ये अभी हमारे ITV Network (India News) का हिस्सा हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular