Saturday, July 6, 2024
Homeउत्तर प्रदेशUP By Poll: सुबह 11 बजे तक मैनपुरी में 19.5%, खतौली में...

UP By Poll: सुबह 11 बजे तक मैनपुरी में 19.5%, खतौली में 20.07% और रामपुर में 11.3% वोटिंग, शिवपाल ने लगाए गंभीर आरोप

- Advertisement -

UP By Poll

इंडिया न्यूज, रामपुर/मैनपुरी/खतौली (Uttar Pradesh) । आज यूपी में तीन सीटों पर उप चुनाव हो रहे हैं। इनमें मैनपुरी लोकसभा और रामपुर व खतौली विधानसभा सीट शामिल है। मैनपुरी और रामपुर अभी तक सपा के खाते में रही है। जबकि खतौली सीट पर भाजपा का कब्जा था।

सुबह सात बजे से मतदान चल रहा है। 11 बजे तक मैनपुरी में 19.5%, खतौली में 20.07% और रामपुर में 11.3 % मतदान हुआ है। शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। मतदान के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और अर्धसैनिक बल की तैनाती के साथ ही सभी मतदेय स्थलों की वेबकास्टिंग कराई जा रही है।

इसी बीच प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह ने कहा कि चुनाव में लगातार गड़बड़ी की जा रही है। सपा ने कई जगहों पर ईवीएम खराबी को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत की है।

उपचुनाव में 24 लाख वोटर करेंगे वोट
इस उप चुनाव में 24.43 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 13.14 लाख पुरुष, 11.29 लाख महिला व 132 थर्ड जेंडर के मतदाता हैं। इसी बीच सपा महासचिव राम गोपाल यादव ने वोट डाल दिया है। उन्होंने प्रशासन पर सपा कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, “हमारी पार्टी जिस प्रकार से जीतते आ रही है वैसे ही जीतेगी।”

बता दें कि मुलायम सिंह के निधन के बाद मैनपुरी सीट खाली हुई थी। वहीं, रामपुर शहर सीट से विधायक रहे आजम खान को हेट स्पीच मामले में तीन साल की सजा होने के बाद वहां चुनाव हो रहा है। इसी तरह खतौली सीट से विधायक रहे विक्रम सैनी को मुजफ्फरनगर दंगों में दोषी पाया गया। इससे उनकी विधायकी रद्द हो गई। यहां भाजपा ने विक्रम सैनी की पत्नी को टिकट दिया है।

मैनपुरी में ये प्रत्याशी-
मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के तहत जिले के 1756 मतदेय स्थलों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। जानिए कौन-कौन यहां प्रत्याशी

  • डिंपल यादव, सपा
  • रघुराज सिंह शाक्य, भाजपा
  • भूपेंद्र सिंह धनगर, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी
  • प्रमोद यादव, भारतीय कृषक दल
  • सुषमा देवी, निर्दलीय
  • सुरेश चंद्र, निर्दलीय

महिला उम्मीदवार भी मैदान में
मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र से चुनाव में छह प्रत्याशी मैदान में हैं जिनमें दो महिलाएं हैं। वहीं खतौली विधानसभा क्षेत्र से 14 व रामपुर विधानसभा क्षेत्र से 10 प्रत्याशी मैदान में हैं। खतौली से चार महिला प्रत्याशी चुनाव लड़ रही हैं। 8 दिसंबर को मतगणना की जाएगी।

यह भी पढ़ें: रामपुर सपा प्रत्याशी आसिम राजा को पुलिस ने लिया हिरासत में, एसपी आवास पर समर्थकों संग बैठे थे धरने पर

Connect Us Facebook | Twitter

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular