Monday, July 8, 2024
Homeउत्तर प्रदेशUP Civic Election : 'आप' भी निकाय चुनाव में झाड़ू लेकर तैयार,...

UP Civic Election : ‘आप’ भी निकाय चुनाव में झाड़ू लेकर तैयार, संजय सिंह ने किया बड़ा ऐलान

- Advertisement -

UP Civic Election : उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी भी हिस्सा लेने जा रही है। इसको लेकर पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने ऐलान किया। आप नेता ने कहा कि इस बार चुनाव आम आदमी पार्टी हिस्सा लेगी। उन्होंने प्रदेश की जनता से अपील भी की। उन्होंने कहा कि इस बा लोग निकाय चुनाव में झाडू लगाने वालों को जिताएं। इसके बाद अब प्रदेश में बीजेपी, कांग्रेस, बीएसपी, सपा के साथ आप भी मैदान में है। कल एक कार्यक्रम में उन्होंने इस बात का ऐलान किया।

स्थानीय मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी आप

राज्य सभा सांसद के ऐलान के बाद से अब राजनीति तेज है। संजय सिंह ने कहा कि आप निकाय चुनाव की तैयारी कर रही है। यदि लोग पार्टी का समर्थन करते हैं तो हम गृह कर, हॉफ वाचर कर माफ की पद्धति पर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि वार्ड के प्रत्याशी मज़बूती के साथ चुनाव लड़ेंगे। संजय सिंह ने बताया कि अब आम आदमी पार्टी को चुनाव आयोग ने राष्ट्रीय पार्टी घोषित कर दिया है। उन्होंने कहा ये सपना दस साल में पूरा हुआ है। वहीं कुछ पार्टियों का राष्ट्रीय दर्जा छिना भी है इस मामले पर उन्होंने कहा कि उन सभी पार्टियों को आयोग में अपील करनी चाहिए।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में होगा चुनाव

जानकारी हो कि निकाय चुनाव लेकर तैयारियां की जा रही है। सुरक्षा को लेकर तैयारियां तेज हैं। पूरे प्रदेश में चुनाव के मद्देनजर कुल 2 लाख पुलिसवालों की तैनाती की जा रहा है। निकाय चुनाव में सुरक्षा को देखते हुए अर्धसैनित बल भी तैनात किए जाएंगे। निकाय चुनाव में सुरक्षा के मद्देनजर 50 हजार होमगार्ड, 110 कंपनी पीएसी और 70 कंपनी CRPF की तैनाती की जाएगी। DGP मुख्यालय में चुनाव सेल स्थापित की गई है।

दो चरणों में होंगे निकाय चुनाव

प्रदेश में निकाय चुनाव कुल दो चरणों में होगे। वहीं 13 मई को निकाय चुनाव के परिणामों की घोषणा की गई। पहले चरण के लिए आज नामांकन प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। नियम के अनुसार त्याशी के नामांकन जुलूस पर पाबंदी है। निर्देशानुसार डीएम तय करेंगे प्रत्याशी के साथ जाने वालों की संख्या। मिली जानकारी के अनुसार अधिकांश नामांकन नगर निगम मुख्यालय में जमा होंगे।जानकारी हो कि चुनाव आयोग ने हाल ही में निकाय चुवाव की तिथियों की घोषणा की थी।

Also Read: UP Nikay Chunav: दो लाख से ज्यादा कैश ले जाने पर हो सकती है जेल, आचार संहिता में इन बातों का रखें ध्यान

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular