Friday, July 5, 2024
HomeBreaking NewsUP Nikay Chunav: सपा के उम्मीदवार को पता ही नहीं अखिलेश यादव...

UP Nikay Chunav: सपा के उम्मीदवार को पता ही नहीं अखिलेश यादव कौन?

- Advertisement -

UP Nikay Chunav: ख़बर उत्तर प्रदेश के बलिया के मनियर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए समाजवादी पार्टी से घोषित महिला उम्मीदवार ने अपने ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को ही पहचानने से इंकार किया। उन्हें मालूम नहीं है अखिलेश यादव कौन हैं? उन्हें तो उनके मालिक संजय सिंह ने दिया है।  वही चुनाव लड़ा रहे हैं। संजय सिंह लड़ा रहे हैं। चुनाव में पैसा, उन्ही के पास है। उनका पति मजदूरी करता है। चुनाव जीत जाएंगे तो उनकी गरीबी दूर हो जाएगी। सबसे बड़ा सवाल आखिर कब तक राजनीति के दबंगो को मुट्ठी में उम्मीदवार रहेंगे।

पा प्रत्याशी हैं पेशे से मजदूर

हाथ जोड़कर बलिया के मनियर नगरपंचायत में वोट मांगती यह महिला उम्मीदवार ऋतु देवी है। जिसे समाजवादी पार्टी ने अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित महिला सीट से नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार बनाया है। मगर वह समाजवादी पार्टी को नहीं जानती। ऋतु देवी बेहद गरीब है और किसी तरह मजदूरी करके अपना जीवन चला रही है। यह घरों में मिट्टी के चूल्हे,खटिया बिना प्लास्टर के मकाम इस बात की गवाही कर रही है ।इस महिला सपा प्रत्यासी की माने तो उसका पति अपने मालिक संजय सिंह के पास मजदूरी करता है। लकड़ी पर खाना बनाती है। राजनीति में अपनी किस्मत आजमाने उतरी ऋतु जिस पार्टी से चुनाव लड़ रही हैं।

अखिलेश यादव कौन नहीं जानती

वह अपने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को ही नही जानती। उनका कहना है कि उनके मालिक संजय सिंह ने पार्टी का सिम्बल दिया है। इस प्रदेश का मुख्यमंत्री कौन है उसे नही मालूम। उनके मालिक संजय सिंह चुनाव में विकास के लिए पैसा लगा रहे हैं। इस चुनाव में उनके पास कोई मुद्दा नही है। वह चुनाव जीतकर अपनी गरीबी दूर करने की बात कह रही है।बलिया के इस मनियर नगर पंचायत में आजादी के इतने सालों बाद भी उम्मीदवारों पर दबंगो का कब्जा है इसी नगर पंचायत से कांग्रेस नेता की माने तो यह संजय सिंह पूर्व चेयरमैन है और प्रत्यासी महज रबर स्टाम्प है। यह दबंग इनके पीछे पैसा लगाकर नगर पंचायत पर कब्जा कर सालों भर लूट खसोट करते है। ये इम्मीद्वार उनके मजदूर है।

SHARE
Monu kumar
Monu kumar
मोनू कुमार ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत India Ahead News Channel (इससे पहले ये यूट्यूब पोर्टल Jantalk और mdvlogs का भी हिस्सा रहे हैं) से की। फिलहाल ये अभी हमारे ITV Network (India News) का हिस्सा हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular