Friday, July 5, 2024
Homeउत्तर प्रदेशUP: कांग्रेस नेता अजय राय लटके झटके वाले बयान पर कायम, बोले-...

UP: कांग्रेस नेता अजय राय लटके झटके वाले बयान पर कायम, बोले- मैंने कुछ भी गलत नहीं बोला, डंके की चोट पर अमेठी से लड़ेंगे राहुल गांधी

- Advertisement -

UP

इंडिया न्यूज, चंदौली (Uttar Pradesh)। कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय के लटके झटके वाले बयान पर घमासान मचा हुआ है। भाजपा पर उन पर हमलावर है। अजय राय ने सोनभद्र में कहा था कि स्मृति ईरानी अमेठी आती हैं तो लटके झटके दिखाकर चली जाती हैं। फिलहाल अजय राय अपने उस बयान पर कायम हैं। उन्होंने मंगलवार को सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने किसी भी असंसदीय भाषा का इस्तेमाल नहीं किया है। वह कतई माफी भी नहीं मांगेंगे।

जनता स्मृति को खोज रही
चंदौली में बातचीत के दौरान अजय राय ने कहा कि जनता अपने नेता को इसलिए चुनती है कि वह क्षेत्र का विकास करेगा। अजय राय ने कहा कि आप सुख दुख में साथ नहीं रहेंगे। क्षेत्र का विकास नहीं करेंगे, वहां की पूरी सड़कें टूटी हुई हैं। कल कारखाने बंद पड़े हैं। भेल यानी BHEL का कारखाना बंद पड़ा है। ट्रिपल आईटी का काम रुका हुआ है। जनता आपको अपने बीच में चाहती है। केवल आए और घूमकर चले जाएंगे तो उसको क्या कहा जाएगा। उसको लटके झटके ही बोला गया है।

असंसदीय भाषा का प्रयोग नहीं किया
अजय राय ने कहा कि हमारे यहां यह आम बोलचाल की भाषा में कहा जाता है कि क्या भाई बहुत लटक के बोल रहे हैं। बहुत झटके से बोल रहे हैं। हमारे यहां ऐसी भाषा है। मैंने किसी भी तरह से असंसदीय भाषा का प्रयोग नहीं किया है। जनता आपको खोज रही है और आपका पता नहीं हैं। अजय राय ने कहा कि हमारे यहां राजीव गांधी प्रधानमंत्री होते हुए भी अमेठी में समय देते थे। इंदिरा गांधी हों, सोनिया गांधी या उनका पूरा परिवार उस मिट्टी से जुड़ा हुआ है। वहां जो भी चाजें बनी हैं, वह उनके द्वारा बनवाया गया है। वह परिवार वहां से हटेगा नहीं। डंके की चोट पर राहुल गांधी वहां से चुनाव लड़ेंगे और चुनाव भारी मतों से जीतेंगे।

यह भी पढ़ें: 53 वर्षीय दलित व्यक्ति पर युवक ने किया हमला, बचपन में दलित ने दिया था सहारा 

Connect Us Facebook | Twitter

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular