Sunday, May 19, 2024
HomeCrime NewsUP Crime: कांस्टेबल ने शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म,...

UP Crime: कांस्टेबल ने शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज किया मामला

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP Crime: यूपी के बलिया जिले से दंग कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के एक पुलिस कांस्टेबल ने एक युवती को झुठी शादी का फ़रेब देकर सात साल तक उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता के मुताबिक, अब वह कांस्टेबल शादी के लिए मना कर रहा है। युवती इंसाफ मांगने के लिए सीधे पुलिस थाने पहुंच गई।

क्या है पूरा मामला (UP Crime)

उत्तरप्रदेश के बलिया से एक फरेब का मामला सामने आया है। यहाँ के एक पुलिस कांस्टेबल ने युवती को शादी का झूठा वादा किया और इसके बाद उससे मिलकर कई सालों तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। और जब युवती ने शादी के बारे में सवाल किए , तब उसने मना कर दिया। जिसके बाद महिला ने कानुन का दरवाज़ा खटखटाया और पुलिस थाने पहुंच गई। पुलिस ने उस आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आगे की पूछताछ जारी है।

ये भी पढ़े: Mainpuri Road Accident: मैनपुरी में दर्दनाक सड़क हादसा, 4 लोगों की मौत, कई घायल

यह घटना बलिया के बैरिया क्षेत्र का है, महिला के मुताबिक, साल 2018 में वह दीपक(कांस्टेबल ) से मिली थी। दीपक रेवती कस्बे का रहने वाला है , दीपक ने उस महिला को शादी का झूठ वादा किया था और इसी बात की नींव बनाकर वो उस महिला से मिलता था और शारीरिक संबंध बनाता था।

ये भी पढ़े: Viral: रील बनाना पड़ा भाड़ी, मौके पर चली गई जान

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular