Wednesday, May 15, 2024
HomeCrime NewsUP Crime: कैंट स्टेशन के पास महिला पर चाकू से जानलेवा हमला,...

UP Crime: कैंट स्टेशन के पास महिला पर चाकू से जानलेवा हमला, इलाज के दौरान मौत, जानें पूरी खबर

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),UP Crime: कंकरखेड़ा कैंट स्टेशन रोड पर मुरादनगर से अपनी ससुराल से आ रही महिला प्रियंका पत्नी विजेंद्र को अज्ञात हमलावरों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। जिससे महिला के सिर में चोटें आई। जिससे महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।

मौके पर पहुची पुलिस ने महिला को कैलाश अस्पताल भिजवाया

मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को इलाज के लिए कैलाश अस्पताल भिजवाया। जहां हालत गंभीर होने के दौरान उसके परिजन प्रियंका को मिम्हेंस अस्पताल ले गए है। पुलिस के अनुसार महिला की ससुराल मुरादनगर है, शनिवार की देर शाम प्रियंका अपनी ससुराल मुरादनगर से रेल द्वारा आ रही थी। जहां  वह कैंट स्टेशन पर उतरी। जब प्रियंका पैदल अकेली स्टेशन वाली रोड पर अपने मायके गांव बटजेवरा रही थी।

सीसीटीवी फुटेज की जांच में जुटी पुलिस

जब उस पर हमला हुआ है। तभी अज्ञात हमलावरो ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। परिजनों ने किसी रंजिश से इंकार किया है। थाना प्रभारी कंकरखेड़ा अजय कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं हमलावर जल्द ही हिरासत में होंगे।

ये भी पढ़ें:- Kaushambi News: मुहर्रम की आठवीं मजलिस के दौरान दो समुदाय के लोगों में जमकर तांडव, चले लाठी डंडे, आधा दर्जन लोग घायल

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत ITV(India News)से की है। ये इंडिया न्यूज़ के साथ पिछले 11 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular