Thursday, July 4, 2024
Homeउत्तर प्रदेशUP Crime: नोएडा में नाबालिग लड़की की वीडियो के आधार पर ब्लैकमेल...

UP Crime: नोएडा में नाबालिग लड़की की वीडियो के आधार पर ब्लैकमेल कर किया रेप, आरोपी हुआ गिरफ्तार

- Advertisement -

UP Crime: उत्तर-प्रदेश के नोएडा में मौजूद मढैया में रहने वाली एक नाबालिग किशोरी के साथ रेप का मामला सामने आया है। जहां, किशोरी का अजय नाम के लड़के ने कथित तौर से बलात्कार किया और उसकी अश्लील वीडियो बनाई। आरोपी उस वीडियों से नाबालिग किशोरी को लगातार ब्लैकमेल कर रहा था।

उत्तर प्रदेश में अपराध के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अब मामला दिल्ली के पास मौजूद नोएडा के गौतमबुद्ध नगर में मौजूद थाना बीटा-2 क्षेत्र का है। नोएडा में एक नाबालिग लड़की का कई बार बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार किया है। लड़की ने आरोप लगाया है कि, आरोपी ने उसके साथ कई बार रेप किया और उसकी अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया।

अदालत की हिरासत में आरोपी  

पुलिस घटना की जांच में जूटी हुई है। मामले की जांच कर रही पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि, पुलिस ने अजय को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, अजय को अदालत में पेश किया गया, जासके बाद अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। वहीं, पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही पता करने की कोशिश की जा रही है कि, आरोपी के साथ कितने लोग शामिल थे। मामले से जुड़े सभी लोगों से पुलिस पूछताछ करने की तैयारी कर रही है।

यह भी पढ़ें- Rewa News: सनकी आशिक ने किया विधवा प्रेमी का कत्ल, छानबीन में जूटी पुलिस

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular