Saturday, May 18, 2024
HomeCrime NewsUP: गाय के साथ हदें पार!, क्रूरता देख दहल जाएगा दिल

UP: गाय के साथ हदें पार!, क्रूरता देख दहल जाएगा दिल

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़) Mainpuri news: यूपी के मैनपुरी में विकृत मानसिकता के युवक ने बुधवार रात पशु पालक को चारपाई से बांधकर गाय के साथ पहले तो कुकर्म किया। फिर उसने बाद क्रूरता दिखाते हुए उसके गुप्तांग में कांटेदार लकड़ी डाली। वहीँ, आज यानि बृहस्पतिवार की सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बता दें, इस मामले में पशुपालक के पुत्र ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।

यूपी के मैनपुरी की घटना

सामने आई जानकारी के अनुसार, क्रूरता को पार की जाने वाली घटना मैनपुरी के घिरोर थाना क्षेत्र के रतवा गांव की है। बताया जा रहा यहां निवासी लाल बहादुर (70) गांव के पास ही खेत में मकान बनाकर रह रहे हैं। उनका पुत्र मनमोहन गांव में परिवार के साथ रहता है।मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार को लाल बहादुर खेत पर बने मकान में लेटे थे। देर रात करीब 12 बजे गांव निवासी भूरा उर्फ मनोज वहां आया।

कुकर्म के बाद दिखाई क्रूरता

आते ही आरोपी भूरा ने चारपाई पर ही लाल बहादुर के हाथ -पैर रस्सी से बांध दिए। उसके बाद बंधी गाय को करीब 100 मीटर दूर धान के खेत में ले गया। वहां उसने शीशम के पेड़ से बांधकर गाय के साथ कुकृत्य किया। बता दें, विकृत मानसिकता का परिचय देते हुए आरोपी ने ना सिर्फ गाय के साथ क्रूरता दिखाई। उसने गाय के गुप्तांग में कांटेदार लकड़ी तक डाल दी।

also read : टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराया, शान से मारी सेमीफाइनल में एंट्री

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular