Friday, July 5, 2024
Homeउत्तर प्रदेशUP Election First Phase Voting on 58 Seats: शामली और मुजफ्फरनगर सहित...

UP Election First Phase Voting on 58 Seats: शामली और मुजफ्फरनगर सहित 58 सीटों पर 10 फरवरी को होगा पहले चरण के लिए मतदान

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, लखनऊ:
UP Election First Phase Voting on 58 Seats: शनिवार को चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Election 2022) की तारीखों का ऐलान कर दिया है। आयोग ने बताया है कि उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में चुनाव आयोजित कराए जाएंगे। प्रदेश में 10 फरवरी से 7 मार्च तक मतदान करवाए जाएंगे, जिनके नतीजे 10 मार्च को आएंगे। उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को पहले चरण के तहत मतदान किया जाएगा। पहले चरण में शामली, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, नोएडा, दादरी, समेत 58 सीटों पर मतदान होगा।

पहले चरण पर मतदान वाली सीटें UP Election First Phase Voting on 58 Seats

चुनाव आयोग ने पहले चरण में मतदान वाली सीटों की लिस्ट जारी की है जिसमें कैराना, थाना भवन, शामली, बुढ़ाना, छरतावल, पुरकाजी, मुजफ्फरनगर, खतौली, मीरापुर, सिवालखास, सरधना, हस्तिनापुर, किठौर, मेरठ कैंट, मेरठ, मेरठ साउथ, छपरौली, बरौत, बागपत, लोनी, मुरादनगर, साहिबाबाद, गाजियाबाद, मोदी नगर, दौलाना, हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर, नोएडा, दादरी, जेवर, सिंकदराबाद, बुलंदशहर, सयाना, अनूपशहर, देबाई, शिकारपुर, खुर्जा, खैर, बरौली, अतरौली, छर्रा, कोइल, अलीगढ़, इगलास, छाता, मंत, गोवर्धन, मथुरा, बलदेव, एतमादपुर, आगरा कैंट, आगरा साउथ, आगरा नॉर्थ, आगरा रूरल, फतेहपुर सीकरी, फतेहाबाद, खैरागढ़ और बाह हैं।

Read More: Yogi Government Approved VRS of Aseem Arun: कानपुर पुलिस कमिश्नर असीम अरूण का स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति आवेदन योगी सरकार ने किया मंजूर, भाजपा से कन्नौज सदर से लड़ेंगे चुनाव

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
Vaibhav Shukla
Vaibhav Shuklahttps://barista168.com/
Sub-Editor @ India News, Everything seems impossible until it's done.
RELATED ARTICLES

Most Popular