Monday, July 1, 2024
HomeEducationUP Famous Tourist Place: UP की वो जगहें जो विदेशी पर्यटकों को...

UP Famous Tourist Place: UP की वो जगहें जो विदेशी पर्यटकों को आती है बेहद पसंद, दुनियाभर में होते हैं इसके चर्चे

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),UP Famous Tourist Place: उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा राज्य है। अब बड़ा राज्य है तो घूमने की जगह की बड़ी- बड़ी होंगी। यूपी में कई शानदार शहर हैं। जो अपने इतिहास के लिए जाने जाते हैं। इन शहरों में देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी भारी मात्रा में पर्यटक घूमने आते हैं। लोगों का बड़े स्तर पर यहां आने का कारण भगवान शिव की नगरी जो वाराणसी में है और भगवान कृष्ण की नगरी जो मथुरा शहर में है। जो भक्ति और श्रद्धा के लिए दुनियाभर में फेमस है।

सबसे पहले बात करते हैं उत्तर प्रदेश में ताजनगरी के नाम से जाना जाने वाला आगरा शहर की। जो बेहद सुंदर है। यहां पर दुनिया के सात अजुबों में शामिल ताजमहल भी है। इस जगह पर और भी कई जगहें हैं जो शहर को अलग ही पहचान देते हैं। यहां पर देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी भारी मात्रा में लोग घूमने के लिए आते हैं। ताजमहल के साथ-साथ यहां पर पुराना किला, मुगल गार्डन और कई ऐतिहासिक इमारतें भी है।

भगवान शिव शंकर की नगरी यानी काशी जो वाराणस में है और वनारस पूरी दुनिया का सबसे पुराना शहर माना जाता है। यह शहर गंगा तट के किनारे पर स्थित है। जो आस्था से पवित्र स्थानों में से एक है। यहां हर साल बड़ी मात्रा में देश-विदेश के श्रद्धालु घूमने के लिए आते हैं। वाराणसी में कई शानदार घाट और मंदिर भी हैं।

अब बात करते हैं भगवान श्रीकृष्ण का जन्मस्थल मथुरा की। यह शहर भई बेहद खूबसूरत और भक्तिमय स्थानों में से एक है। जो देश ही नहीं बल्कि विदेशियों का भी पसंदीदा शहर माना जाता है। पूरी दुनियाभर में यह प्रसिद्ध है। इस शहर में कई शानदार मंदिर हैं। जहां भगवान की भक्ति हर किसी को अपना भक्तिमय कर लेती है। यहां के इस्कॉन टेंपल में कई विदेश लोग भगवान की सेवा भी करते हैं।

अब अंत हम बात करते हैं। भगवान रामनगरी अयोध्या की। उत्तर प्रदेश की एक बेहद ही शानदार जगह है। जहां राम मंदिर के साथ-साथ कई सुंदर पर्यटक स्थल हैं। जहां जाना लोगों को बेहद ही पसंद आता है। यह शहर आस्था से जुड़ा एक धार्मिक स्थल है। यहां पर कई मंदिर भी बने हुए हैं। जहां लोगों को घूमने का मौका मिलता है। राम लला मंदिर, हनुमान गढ़ी मंदिर, नागेश्वर नाथ मंदिर, राजकोट, कनक भवन मंदिर आदि हैं।

Darul Uloom Deoband: इंग्लिश की पढ़ाई को लेकर दारुल उलूम द्वारा जारी किए गए फरमान को लेकर बोले देवबंद के धर्मगुरु: इंग्लिश भी पढ़ाई का एक अभिन्न अंग

SHARE
Monu kumar
Monu kumar
मोनू कुमार ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत India Ahead News Channel (इससे पहले ये यूट्यूब पोर्टल Jantalk और mdvlogs का भी हिस्सा रहे हैं) से की। फिलहाल ये अभी हमारे ITV Network (India News) का हिस्सा हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular