Saturday, July 6, 2024
HomeLatest NewsUP: जेल में बंद मां के साथ कितने साल तक रह सकता...

UP: जेल में बंद मां के साथ कितने साल तक रह सकता है बच्चा, जानें कैसे होती है उन बच्चों की पढ़ाई

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP: आपने कभी सोचा है कि जो महिलाएं जेल में बंद होने के साथ गर्भवती होती हैं। उनके बच्चे का प्रसव कैसा कराया जाता है। उनकी देखभाल कौन करता है? साथ ही किस उम्र तक बच्चा अपने मां के साथ जेल में रह सकता है? आईए इन सभी प्रश्न का उत्तर ढूंढते हैं।

- Advertisement -

झांसी जिला जेल के अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि अगर कोई महिला जेल में गर्भवती होती है, तो उसकी प्रसव की सारी जिम्मेदारी जेल प्रशासन का होता है। बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने की जिम्मेदारी भी जिला प्रशासन को होता है। अगर कोई महिला के साथ छोटा बच्चा होता हैं तो बच्चे को माता के साथ रहने की अनुमति दी जाती है। बशर्ते उस बच्चे की उम्र 6 साल से ज्यादा न हो। उन बच्चों का पालन पोषण और शिक्षा की जिम्मेदारी जेल प्रशासन उठाता है।

Also Read- Munawar Farooqui: कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी पर हमला, Video वायरल

जेल अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि बच्चों की उम्र के अनुसार जेल प्रशासन उस बच्चे का दाखिला कराया है।बच्चे की संख्या ज्यादा हो जाने के बाद टीचर को जेल परिसर में ही बुलाया जाता है। बच्चों के खेलने कूदने से लेकर सर्वांगीण विकास की सारी व्यवस्था जेल में होती है। इस बात का पूरा ध्यान रखा जाता है कि मां की मिलने वाली सजा का असर उसके बच्चे पर न पड़े।
SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत यूट्यूब चैनल द आरके न्यूज़(The Rk News) से बतौर रिपोर्टर की थी। फिलहाल, रितेश इंडिया न्यूज़ में बतौर कंटेंट राइटर पिछले 18 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular