Tuesday, July 9, 2024
HomeBreaking NewsUP India News : सरकार की अनोखी पहल "मिशन तिरंगा", हर घर...

UP India News : सरकार की अनोखी पहल “मिशन तिरंगा”, हर घर तिरंगा पहुचायेगा डाक विभाग 5 लाख झंडे का टारगेट

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) UP India News सुशील कुमार, गोरखपुर : हर घर तिरंगा डाक विभाग पहुचायेगा। 5 लाख झंडे का टारगेट पूरा हो जायेगा। यह पहल गोरखपुर के डाक विभाग ने शुरू की है।

सरकार की पहल को करेगा सार्थक 

हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस पर घर-घर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए डाक विभाग 25 रुपए में तिरंगों की बिक्री शुर कर चुका है। यह तिरंगा 20 इंच गुणा 30 इंच साइज का होगा। बाजार में इस प्रकार के कपड़े के तिरंगे की कीमत 100 रुपए के करीब है। बीकानेर जिले में 328 डाक घरों में तिरंगे झंडे की बिक्री की जाएगी।

लास्ट ईयर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत प्रदेश के डाक घरों में 15 लाख तिरंगे झंडे की बिक्री का लक्ष्य रखा गया था। इस बार भी 15 लाख का लक्ष्य प्रदेश को मिला है। जिसमें डाक विभाग गोरखपुर को 5 लाख से ज्यादा झंडे का टारगेट मिला है | डाक विभाग तिरंगे को घर बैठे भी उपलब्ध करवाएगा। ताकि डाकिए के माध्यम से तिरंगा झंडा खरीदा जा सके। डाक विभाग के ई पोर्टल पर आर्डर कर एक आदमी पांच तिरंगा मंगा सकता है। विभाग शिपिंग फ्री तिरंगा उसके घर पहुंचाएगा।

पिछले साल देश में 1.30 करोड़ से अधिक तिरंगे डाक घरों के माध्यम से बेचे गए थे। इसमें 19.50 लाख तिरंगों की बिक्री के साथ दिल्ली अव्वल रहा था। उत्तर प्रदेश 12.97 लाख तिरंगे की बिक्री के साथ दूसरे और 12.65 लाख तिरंगे। की बिक्री के साथ राजस्थान तीसरे नंबर पर रहा था। तिरंगा झंडा केंद्र सरकार वस्त्र मंत्रालय से तैयार करवा रही है। इसकी आपूर्ति देश के 1.54 लाख डाकघरों के जरिए जनता में की जाएगी। इस बार गोरखपुर मंडल में 5। 21 लाख झंडा बेचने का टारगेट है।

पहुंचाएगा डाकिया तिरंगा

ऑनलाइन बुकिंग करने वालों को उनके घर तक डाकिया तिरंगा पहुंचाएगा। ऑनलाइन बुकिंग के अलावा लोग अपने नजदीकी डाकघर से भी झंडे की खरीदारी कर सकते हैं। इसके अलावा डाक विभाग की ई-पोस्ट ऑफिस सुविधा (www.epostoffice.gov.in) के जरिए भी राष्ट्रीय ध्वज खरीदा जा सकेगाम। गोरखपुर के 2 हेड ऑफिस। 76 सब पोस्ट ऑफिस।

541 ब्रांच ऑफिस पर तिरंगा बेचने की व्यवस्था की गई है। इस बार हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत पोस्टल डिपार्टमेंट तिरंगा सभी पोस्ट आफिसेज से बेचेगा। ऑनलाइन तिरंगा मंगाने पर एक तिरंगा के लिए आपको 25 रुपए चुकाने होंगे। वहीं। ऑनलाइन तिरंगा खरीदने के लिए 12 अगस्त तक ऑनलाइन बुकिंग करानी होगी। ऑनलाइन बुकिंग कराने पर डाकिया चिट्ठी की तरह तिरंगे की भी डिलीवरी आपके घर कर देगा। सरकार के इस पहल हर घर तिरंगे को आम लोगो ने भी सराहा |

Also Read – SDM द्वारा खंड विकास कार्यालय में ग्राम प्रधानों और अधिकारियों संग “मेरी माटी-मेरा देश” अभियान को लेकर बैठक आयोजित

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular