Monday, July 8, 2024
HomeBreaking NewsUP Legislature Session : सीएम योगी ने समान नागरिक संहिता की बात...

UP Legislature Session : सीएम योगी ने समान नागरिक संहिता की बात तो अखिलेश यादव ने बेरोजगारी पर उठाए सवाल, अत्तिक और अशरफ को दी श्रद्धांजलि

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) UP Legislature Session लखनऊ : 7 अगस्त दिन सोमवार से उत्तर प्रदेश में विधानमंडल का मानसून सत्र शुरू हो गया है। आज सदन में दूसरे दिन की कार्यवाही हुई।

बेरोगारी के मुद्दे पर उठाए सवाल

सदन में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने बेरोगारी के मुद्दे पर सवाल उठाते हुए सीएम योगी को घेरा। जिसके जवाब में सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में रोजगार की अच्छी व्यवस्था है। आगे कहा कि आज प्रदेश में भर्ती साफ – सुथरे तरीके से हो रही है। आज उत्तर प्रदेश बेरोजगारी दर में चार फीसदी है जो पहले 19 फीसदी थी।

आगे दूसरा सवाल पहुंचते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि माननीय सीएम योगी जी बताये कि 2017 से 2022 के अंतराल में कितने बच्चे 15 साल की आयु के है। सरकार इन सभी के रोजगार के लिए क्या योजना बना रही है।

सीएम ने समान नागरिक संहिता की भी बात कहि

सीएम ने जवाब में कहा कि मुझे बहुत ख़ुशी हुई कि समाजवादी पार्टी आज जनसँख्या की बात कर रही है। इसी बहाने योगी ने समान नागरिक संहिता की भी बात कह दी। जिस वजह से सदन में कार्यवाही शुरू होने से पहले ही हंगामा हो गया। सपा के सदस्यो ने जोश में आ कर नारे बजी भी शुरू कर दी।

बता दे, पहले दिन के कार्यकाल में भी यही हुआ। पहले दिन का सदान भी निजी हमलो के नाम रहा। सदन में चार विधायकों का जन्मदिन मनाया गया। वही, अशरफ और अतीक सहित 12 पूर्व विधायकों को श्रद्धांजलि भी दी गई।

कौन – कौन से विधेयक पेश किए गए

  • उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग विधेयक – 2023
  •  उत्तर प्रदेश कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक -2023
  •  उत्तर प्रदेश नगर योजना और विकास संशोधन विधेयक – 2023
  • उत्तर प्रदेश नागर स्थनीय स्वायत्त शासन विधि संशोधन विधेयक – 2023
  • उत्तर प्रदेश माल एवं सेवाकर संशोधन विधेयक 2023
  • उत्तर प्रदेश जगद्गुरू रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्विद्यालय विधेयक – 2023
  • उत्तर प्रदेश दंड विधि संशोधन विधेयक – 2023
  • उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक -2023
  • उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक (द्वितीय संशोधन) – 2023
  •  उत्तर प्रदेश नगर पालिका संशोधन विधेयक – 2023
  • उत्तर प्रदेश कृषि उत्पादन मंडी (संशोधन) विधेयक 2023
पहले दिन पेश हुए ये अध्यादेश
  • उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय संशोधन अध्यादेश- 2023 (अध्यादेश संख्या -6 से 11)
  • उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास संशोधन अध्यादेश – 2023
  • उत्तर प्रदेश नगर पालिका संशोधन अध्यादेश – 2023
  • उत्तर प्रदेश जगद्गुरू रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय अध्यादेश – 2023
  •  उत्तर प्रदेश माल एवं सेवा कर (संशोधन) अध्यादेश-2023
  • उत्तर प्रदेश दंड विधि (अपराधों का शमन और विचारणों को उपशमन (संशोधन) अध्यादेश 2023
  • उत्तर प्रदेश नागर स्थानीय स्वायत्त शासन विधि (संशोधन) अध्यादेश – 2023
  • कृषि उत्पादन मंडी (संशोधन) अध्यादेश – 2023

Also Read – सरकार की अनोखी पहल “मिशन तिरंगा”, हर घर तिरंगा पहुचायेगा डाक विभाग 5 लाख झंडे का टारगेट

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular