Monday, July 1, 2024
HomeBreaking NewsUP Lok Sabha Election 2024 Exit Poll: UP की 80 लोकसभा सीटों...

UP Lok Sabha Election 2024 Exit Poll: UP की 80 लोकसभा सीटों का एग्जिट पोल, BJP का दबदबा रहेगा कायम

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज), UP Lok Sabha Election 2024 Exit Poll: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 7 चरणों की वोटिंग आज खत्म हो गई है। साथ ही UP की 80 लोकसभा सीटों (UP Lok Sabha Election 2024 Exit Poll) मतदान संपन्न हो गया है। अब बस 4 जून का इंतजार है इस दिन लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना होगी। लेकिन उससे पहले UP की 80 सीटों India News D -Dynamics के एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आ चुके हैं। जिसमें भारतीय जनता पार्टी को सबसे ज्यादा सीटें मिलती नजर आ रही हैं।

India News D- Dynamics के आंकड़े

उत्तर प्रदेश – 80

  • BJP- 65
  • RLD- 02 (NDA)
  • ADS-02 (NDA)
  • SP- 10
  • INC-01

वहीं, उत्तराखंड की सभी लोकसभा सीटों पर BJP की जीत होती दिख रही है। India News D -Dynamics में उत्तराखंड की पांचों सीटों पर BJP का दबदबा है। एग्जिट पोल में BJP को उत्तराखंड की सभी 5 सीटें मिली हैं।

4 जून को आएंगे नतीजे

लोकसभा चुनाव 2024 की 543 सीटों के लिए मतदान समाप्त हो चुका है। अब से कुछ ही दिनों में चुनाव के नतीजे सामने आ जाएंगे। लोकसभा की सभी 543 सीटों के एग्जिट पोल (UP Lok Sabha Election 2024 Exit Poll) के आंकड़ों के मुताबिक NDA को 371 सीटें मिली हैं। वहीं, INDIA गठबंधन को 125 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि अन्य को 47 सीटें मिल सकती हैं।

ये भी पढ़ें:- Ravi Kishan: गोरखपुर में बोले रवि किशन- ‘पीएम मोदी की साधना ने सूर्य देव को शांत कर दिया, भीषण गर्मी में चलने लगी हवा’,

बता दें कि सभी 543 लोकसभा सीटों के लिए 7 चरणों में मतदान हुआ। चुनाव के आखिरी चरण में पीएम मोदी समेत 904 उम्मीदवार मैदान में उतरे। इस चरण में प्रधानमंत्री मोदी के अलावा अनुराग ठाकुर, अभिषेक बनर्जी, अफजाल अंसारी, मनीष तिवारी, रविशंकर प्रसाद, कंगना रनौत और रवि किशन जैसे बड़े नेता अपनी किस्मत आजमाई है। अब सबकी नजर 4 जून को आने वाले नतीजों पर रहेगी।

ये भी पढ़ें:- CM Yogi: पीएम मोदी के साधना पर हो रही विपक्ष पार्टियों की बयानबाजी पर सीएम योगी ने दिया ऐसा जवाब

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular