Sunday, June 30, 2024
HomeBlogUP Lok Sabha Election 2024 Result: भाजपा को झटका, NDA का सपना...

UP Lok Sabha Election 2024 Result: भाजपा को झटका, NDA का सपना रह जाएगा अधूरा? जानिए यहां रुझान

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज UP) UP Lok Sabha Election 2024 Result: पूरे देश को जिस दिन का इंतजार था वो आ चुका है। लोकसभा चुनाव के वोटों की गिनती शुरू हो गई है। इसी कम्र में यूपी की 80 लोकसभा सीटों पर भी वोटों की गिनती चल रही है। प्रदेश के 75 जिलों में 81 केंद्रों पर मतगणना हो रही है। आज 851 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। पल-पल की हर खबर आपको हम देंगे, बस बने रहिए हमारे साथ..


08:15 PM

साइकिल ने इतिहास रचा

लोकसभा चुनाव 2024 में अखिल भारतीय गठबंधन ने यूपी में शानदार प्रदर्शन किया है। इस बीच सपा नेता शिवपाल यादव ने एक्स पर लिखा- “अखिलेश यादव के नेतृत्व में साइकिल ने इतिहास रच दिया है…देश और प्रदेश के देवतुल्य मतदाताओं से मिले आशीर्वाद, स्नेह और अपार जनसमर्थन के लिए हृदय से आभार।”


07:48 PM

झांसी से भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है। वह भाजपा के लिए जीत की हैट्रिक बनाने में भी सफल रहे हैं।


07:40 PM

देवरिया सीट से बीजेपी उम्मीदवार शशांक मणि ने जीत दर्ज की है। उन्होंने इंडिया अलायंस के अखिलेश प्रताप सिंह को हराया है। शशांक मणि को 504541 वोट मिले, जबकि अखिलेश सिंह को 469696 लाख वोट मिले।


07:36 PM

गोरखपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार रवि किशन ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है। उन्होंने ऑल इंडिया एलायंस की उम्मीदवार काजल निषाद को हराया। रवि किशन को 585834 वोट मिले।


06:50 PM

रामपुर से सपा प्रत्याशी मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी को 87 हजार 434 वोटों से जीते मिली है।


06:20 PM

2019 के लोकसभा चुनाव में अमेठी से राहुल गांधी को हराने वाली स्मृति ईरानी को इस बार हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा ने करीब एक लाख 45 हजार वोटों से हरा दिया है।


06:07 PM

बिजनौर लोकसभा सीट से रालोद प्रत्याशी चंदन चौहान 28 हजार वोटों से जीत मिली है।


05:57 PM

मैनपुरी सीट से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव 2.21 लाख वोटों से जीत गई हैं।


05:45 PM

बुलंदशहर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ भोला सिंह ने जीत की हैट्रिक लगाई है। उन्होंने 275000 वोटों से जीत दर्ज की है।


05:26 PM

लगातार तीसरी बार वाराणसी से जीते PM मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर वाराणसी सीटे से जीत दर्ज की है। यह उनकी लगातार तीसरी जीत है। उन्होंने वाराणसी सीट से 152513 वोटों से जीत दर्ज की है।


05:07 PM

भीम आर्मी प्रमुख और आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद ने उत्तर प्रदेश की नगीना लोकसभा सीट पर भाजपा के ओम कुमार और सपा के मनोज कुमार को भारी अंतर से हराया है।


04:37 PM

अयोध्या जिले की फैजाबाद सीट से भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह 47935 वोटों से पीछे चल रहे हैं। लल्लू सिंह को अब तक 420588 वोट मिले हैं, जबकि सपा के अवधेश प्रसाद को 468523 वोट मिले हैं। वह 47935 वोट से आगे हैं।


04:28 PM

राम प्रसाद चौधरी की एकतरफा जीत

इंडिया एलायंस के प्रत्याशी राम प्रसाद चौधरी ने पहले राउंड से ही बढ़त बना रखी थी। राम प्रसाद चौधरी ने भाजपा प्रत्याशी को 100958 वोटों से हराया। इंडिया एलायंस को 524756 वोट मिले, भाजपा को 423798 वोट मिले और बसपा को 120964 वोट मिले।


04:13 PM

अमरोहा में बड़ा उलटफेर 

अमरोहा लोकसभा सीट पर बड़ा उलटफेर हुआ है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी दानिश अली बीजेपी से पीछे हो गए हैं। उन्हें बीजेपी के कंवर सिंह तंवर से कड़ी टक्कर मिल रही है। 20वें राउंड में कांग्रेस को 303950 और बीजेपी को 305064 वोट मिले हैं।


04:01 PM

गाजीपुर लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी चुनाव जीत गए हैं, सिर्फ आधिकारिक घोषणा बाकी है।


03:54 PM

आनंद गौड़ विजयी घोषित

उत्तर प्रदेश की बहराइच लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी आनंद गौड़ विजयी घोषित किये गये हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी के रमेश चंद्र और बहुजन समाज पार्टी के ब्रजेश कुमार को हराया है।


03:45 PM

फूलपुर से भाजपा के प्रवीण पटेल 18681 वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा के प्रवीण पटेल को 279745 वोट मिले हैं।


03:30 PM

कन्नौज लोकसभा सीट से अखिलेश यादव 105346 वोटों से आगे


03:26 PM

फैजाबाद लोकसभा सीट पर इंडिया अलायंस के अवधेश प्रसाद 14,118 वोटों से आगे चल रहे हैं।


02:36 PM

संभल में उलटफेर, बीजेपी उम्मीदवार आगे

यूपी की संभल लोकसभा सीट पर बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। यहां बीजेपी प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी ने सपा के याउर्ररहमान बर्क को पीछे कर दिया है।


02:27 PM

अमेठी सीट के प्रत्याशी किशोरी को प्रियंका गांधी ने दी बधाई

प्रियंका गांधी ने एक्स कर लिखा, किशोरी भैया, मुझे कभी कोई शक नहीं था, मुझे शुरू से यक़ीन था कि आप जीतोगे। आपको और अमेठी के मेरे प्यारे भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई! बता दे कि 64000 केंद्रीय मंत्री स्‍मृति ईरानी अमेठी लोकसभा सीट से काफी पीछे चल रही हैं।


02:08 PM

71 हजार वोटों से स्मृति ईरानी पीछे

यूपी की अमेठी सीट से स्मृति ईरानी 71 हजार वोटों से पीछे चल रही है।


01:47 PM

Pilhibit: जय श्रीराम के नारों साथ जश्न मनाते भाजपाई

पीलीभीत के रामलीला ग्राउंड में दोपहर एक बजे ही भाजपा कार्यकर्ता जीत का जश्न मनाने लगे। इस दौरान भाजपाई ढोल पर नाचते हुए नजर आए। जय श्री राम के नारे लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ता पूरे जोश में दिखाई दिए।

अलीगढ़ लोकसभा सीट से सपा के विजेंद्र सिंह आगे हो गए हैं। भाजपा के सतीश गौतम पीछे चल रहे हैं।


01:38 PM

सपा कार्यकर्ताओं ने 36 सीटों पर मनाया बढ़त का जश्न 

यूपी में सपा कार्यकर्ताओं ने कन्नौज में जश्न मनाया, क्योंकि पार्टी ने आधिकारिक ईसीआई रुझानों के अनुसार 36 सीटों पर बढ़त दिखाई है। समारोह के दौरान पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को ‘भावी प्रधानमंत्री’ के रूप में दर्शाने वाला पोस्टर देखा गया। ईसीआई के आधिकारिक रुझानों के अनुसार, अखिलेश यादव कन्नौज में 78,627 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं।


01:32 PM

पीएम मोदी 140022 वोटों से आगे

22 वें राउन्ड में  नरेंद्र मोदी को बीजेपी से 501425 वोट तो वहीं अजय राय की कांग्रेस को 361403 नरेंद्र मोदी 140022 वोटों से आगे चल रहे हैं।


01:28 PM

सपा- 36

बीजेपी- 34

कांग्रेस- 7

आरएलडी- 2

अन्य- 1


01:14 PM

मेरठ से सुनीता वर्मा आगे

8459 वोटों से सुनीता वर्मा फिर आगे। मेरठ में भाजपा और सपा गठबंधन के बचल रहा कड़ा मुकाबला, कभी अरुण गोविल तो कभी सुनीता वर्मा हो रहीं आगे।


12:45 PM

NDA- 36

INC- 8

SP- 33

Others- 3


12:30 PM

जीत का रिकॉर्ड बनेगा- जितिन प्रसाद

पीलीभीत से बीजेपी उम्मीदवार जितिन प्रसाद ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जीत का रिकॉर्ड बनेगा। उन्होंने बीजेपी दो लाख पार की बात बोलकर भाजपाइयों ने विजय का संकेत दिया।


12:30 PM

छठे राउंड में भी सपा आगे

सपा के जियाउर्रेह मान बर्क 16432 वोट से आगे। संभल सीट पर लगातार छठे राउंड में भी सपा आगे। सपा के जियाउर्रेह मान वर्क को 111676 वोट मिले। संभल में बीजेपी के परमेश्वर लाल सैनी को 95244 वोट मिले। बसपा के सौलत अली को 39888 वोट मिले।


12:20 PM

सपा- 34

बीजेपी- 36

कांग्रेस- 7

आरलडी- 3


12: 05 PM

कौन कितने से आगे

सपा- 36

बीजेपी- 34

कांग्रेस- 7

आरलडी- 2


12: 05 PM

निरहुआ पीछे

निरहुआ 3000 सीटों से पीछे।


12: 03 PM

यूपी में अभी सपा और बीजेपी के बीच काटे की टक्कर दिख रही है। सपा को यूपी के 36 सीटों पर बढ़त मिल रही है। वहीं बीजेपी को भी 33 सीटें मिलती दिखाई दे रही है, तो कांग्रेस को 9 और आरलडी को 1 सीट मिलती दिखाई दे रही है।


11: 57 AM

लल्लू सिंह 5100 वोटों से पीछे

यूपी की फैजाबाद लोकसभा सीट पर बीजेपी पार्टी पीछे चल रही है। इस सीट पर बीजेपी ने लल्लू सिंह को बतौर उम्मीदवार खड़ा किया है। लल्लू सिंह सपा प्रत्याशी अवधेश प्रसाद से 5100 वोटों के अंतर से पीछे हैं


11: 50 AM

यूपी में अभी सपा और बीजेपी के बीच काटे की टक्कर दिख रही है। सपा को यूपी के 34 सीटों पर बढ़त मिल रही है। वहीं बीजेपी को भी 34 सीटें मिलती दिखाई दे रही है, तो कांग्रेस को 9 और आरलडी को 1 सीट मिलती दिखाई दे रही है।


11: 35 AM

यूपी की 80 सीटों पर ये प्रत्याशी आगे

  • पीलीभीत- जितिन प्रसाद
  • सहारनपुर- इमरान मसूद
  • कैराना- प्रदीप चौधरी
  • रामपुर- मोहिबुल्लाह नदवी
  • मुजफ्फरनगर- संजीव बालियान
  • नगीना- चंद्रशेखर  (निर्दलीय)
  • मुरादाबाद- रुचि वीरा (सपा)
  • मेरठ -सुनीता वर्मा
  • बागपत राजकुमार सांगवान (आरएलडी)
  • गाजियाबाद- अतुल गर्ग
  • गौतमबुद्धनगर- महेश शर्मा
  • बुलंदशहर- भोला सिंह (बीजेपी)
  • अलीगढ़- सतीश गौतम (बीजेपी)
  • मथुरा- हेमा मालिनी
  • आगरा- एसपी सिंह बघेल
  • आंवला- नीरज मौर्या (सपा)
  • बदायूं- आदित्य यादव (सपा)
  • बरेली छत्रपाल सिंह गंगवार (बीजेपी)
  • एटा- देवेश शाक्य (सपा)
  • फतेहपुर- सीकरी रामनाथ सिक
  • घोसी राजीव राय (सपा)
  • सलेमपुर- रामशंकर राजभर (सपा)
  • बलिया- सनातन पांडेय (सपा)
  • गाजीपुर- अफजाल अंसारी
  • चंदौली- महेंद्रनाथ पांडेय
  • वाराणसी- नरेंद्र मोदी
  • फिरोजाबाद- अक्षय यादव
  • हाथरस- अनूप प्रधान वाल्मीकि (बीजेपी)
  • मैनपुरी- डिंपल यादव
  • संभल- जिया उर रहमान
  • शाहजहांपुर- अरुण कुमार सागर (बीजेपी)
  • लखीमपुर- खीरी अजय
  • धौरहरा- आनंद भदौरिया (सपा)
  • सीतापुर- राकेश राठौड़ (कांग्रेस)
  • हरदोई – जय प्रकाश (बीजेपी
  • उन्नाव-साक्षी महाराज (बीजेपी)
  • फर्रूखाबाद- नवल किशो
  • इटावा जितेंद्र दोहरे (सपा)
  • कन्नौज- अखिलेश यादव
  • कानपुर- रमेश अवस्थी
  • अकबरपुर- देवेंद्र सिंह भोले
  • बहराइच- आनंद कुमार (बीजेपी)
  • मोहनलालगंज- काैशल किशोर
  • इटावा जितेंद्र दोहरे (सपा)
  • कैसरगंज- करन शरण सिंह (बीजेपी)
  • गोंडा- कीर्तिवर्धन सिंह (बीजेपी)
  • श्रावस्ती- रामशिरोमणि वर्मा (सपा)
  • डुमरियागंज- जगदंबिका पाल (बीजेपी)
  • बस्ती- राम प्रसाद चौधरी

11: 19 AM

यूपी की 80 सीटों पर कौन आगे?

  • वाराणसी- नरेंद्र मोदी आगे
  • पीलीभीत- जितिन प्रसाद आगे
  • सहारनपुर-इमरान मसूद आगे
  • कैराना- प्रदीप चौधरी आगे
  • मुजफ्फरनगर- संजीव बालियान आगे
  • रामपुर- मोहिबुल्लाह नदवी आगे
  • मिर्जापुर- अनुप्रिया पटेल  आगे
  • चंदौली- महेंद्रनाथ पांडेय आगे

11: 09 AM

85585 वोटों से आगे 

बुलंदशहर सीट पर छटे राउंड में बीजेपी के भोला सिंह 85585 वोटों से आगे  चल रहे हैं।


10: 48 AM

हेमा मालिनी आगे

मथुरा से बीजेपी सांसद और बीजेपी उम्मीदवार हेमा मालिनी आगे।

10: 47 AM

मेरठ सीट से अरुण गोविल आगे।


10: 42 AM

चंदौली में SP आगे  

यूपी की चंदौली से सपा के बीरेंद्र सिंह बीजेपी के प्रत्याशी डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय से 3435 वोट से आगे चल रहे हैं।


10: 41 AM

बलिया से सनातन पाण्डेय आगे

बलिया से सनातन पाण्डेय समाजवादी पार्टी से 7458 वोटो से आगे चल रहे है।


10: 38 AM

बांदा चित्रकूट लोकसभा सीट पर बीजेपी आगे

9वा राउंड की मतगणना में आर०के०पटेल 4947 वोटों से आगे चल रही है।


10: 35 AM

लखीमपुर खीरी में सपा आगे

लखीमपुर खीरी सीट में उलटफेर सपा आगे चल रही है।


10: 29 AM

हेमा मालिनी 48 हजार वोटो से आगे

उत्तर प्रदेश की मथुरा से बीजेपी सांसद और बीजेपी उम्मीदवार हेमा मालिनी ने कहा कि ”…यह अभी बहुत ही रोमांचक क्षण है और मुझे यकीन है कि हमारी पार्टी आएगी और हम निश्चित रूप से सरकार बनाएंगे। मुझे भी बहुत अच्छी बढ़त मिल रही है” मथुरा से। अभी चीजें बहुत अच्छी चल रही हैं…” वह इस सीट से 48,110 वोटों के अंतर से आगे चल रही हैं।


10: 24 AM

पीएम मोदी आगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी सीट से आगे।


10: 23 AM

सपा पीलीभीत सीट पर आगे

पीलीभीत की बहेड़ी लोकसभा सीट पर सपा आगे चल रही है।


10: 12 AM

गाजियाबाद सीट पर बीजेपी को बढ़त

बीजेपी के अतुल गर्ग 1973 वोटों से आगे  चल रही है।


10: 10 AM

स्मृति ईरानी पीछे

अमेठी से स्मृति ईरानी 10 हजार वोटों से पीछे चल रही है।


10: 08 AM

पीएम मोदी आगे

यूपी की वारणसी सीट पर पीएम मोदी आगे।


10: 02 AM

आजमगढ़ लोकसभा सीट से निरहुआ पीछे

यूपी के आजमगढ़ लोकसभा सीट से निरहुआ पीछे चल रहे हैं।


09: 58 AM

अखिलेश यादव आगे

यूपी की कन्नौज लोकसभा सीट से अखिलेश यादव आगे।


09: 57 AM

राहुल गांंधी आगे

यूपी की रायबरेली सीट से राहुल गांंधी आगे।


09: 55 AM

अरूण गोविल आगे

मेरठ सीट से अरूण गोविल आगे चल रहे हैं।


09: 50 AM

सपा बागपत सीट पर आगे 

राजकुमार सांगवान को वोट मिले – 2992

सपा प्रत्याशी 505 वोट से आगे

प्रवीण बैसला (बसपा) को मत मिले – 685


09: 47AM

मुरादाबाद सीट पर भाजपा आगे चल रही है

मुरादाबाद सीट पर भाजपा प्रत्याशी स्वर्गीय सर्वेश सिंह आगे चल रहे हैं। सपा की रुचि वीरा दूसरे स्थान पर हैं। पहले राउंड में भाजपा को 5237 और सपा को 1834 वोट मिले, बसपा के इरफान सैफी को 734 वोट मिले।


09: 45 AM

खीरी सीट पर सपा ने बढ़ाई तेज़ी

खीरी लोकसभा सीट पर पोस्टल बैलेट की गिनती में सपा आगे चल रही है। धौरहरा सीट पर भाजपा आगे चल रही है।


09: 40 AM

फूलपुर सीट से सपा आगे

फूलपुर सीट से सपा के अमरनाथ मौर्य आगे चल रहे हैं। अमरनाथ मौर्य को 3300 वोट मिले हैं। मौर्य भाजपा उम्मीदवार प्रवीण पटेल से 765 वोटों से आगे चल रहे हैं।


09: 35 AM

अखिलेश यादव आगे

यूपी के कन्नौज में बैलेट पेपर की गिनती के रुझान में सपा के अखिलेश यादव आगे चल रहे है।


09: 31 AM

स्मृति ईरानी पीछे

यूपी की अमेठी सीट से स्मृति ईरानी पीछे। स्मृति ईरानी  पूरे 3000 वोटों से पीछे चल रही है।

09: 30 AM

कन्नौज से अखिलेश आगे

यूपी की कन्नौज लोकसभा सीट से अखिलेश यादव आगे।

09: 20 AM

पांच सीटों पर आगे

यूपी में कांग्रेेस 5 सीटों पर आगे।


09: 17 AM

पीएम मोदी वाराणसी सीट से पीछे

यूपी के वाराणसी सीट से प्रधानमंत्री मोदी पीछे चल रहे हैं।


09: 17 AM

डिपल यादव आगे

मैनपुरी से डिपल यादव अभी आगे चल रही है।


09: 16 AM

मेनका गांधी पीछे

सुल्तानपुर में मेनका गांधी पीछे चल रही है।


09: 15 AM

डिपल यादव पीछे

मैनपुरी से डिपल यादव अभी पीछे चल रही है।


09: 10 AM

अरूण गोविल पीछे

मेरठ सीट से अरूण गोविल पीछे चल रहे हैं। वो 6000 सीटों से सपा प्रत्याशी सुनिता वर्मा से पीछे चल रहे हैं।


08: 50 AM

राहुल गांधी आगे रायबरेली से आगे

उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी अभी आगे हैं।


08: 50 AM

दोनों सीटों पर इंडिया गठबन्धन आगे

लखीमपुर खीरी में दोनों सीटों पर इंडिया गठबन्धन आगे।
खीरी और धौरहरा से इंडिया गठबंधन आगे।
खीरी से उत्कर्ष वर्मा और धौरहरा से आनंद भदोरिया।


08: 42 AM

गौतमबुद्धनगर सीट से महेश शर्मा आ

लोकसभा चुनाव 2024 के वोटों की गिनती चालू हो चुकी है। शुरुआती रुझानों के अनुसार एनडीए को बढ़त मिल रही है। इसके साथ ही विपक्षी गठबंधन भी टक्कर दे रहा है। गौतमबुद्धनगर से बीजेपी के महेश शर्मा आगे चल रहे हैं।


08: 38 AM

अखिलेश यादल कन्नौज सीट से आगे

कन्नौज से अखिलेश यादव चल रहे आगे हैं।


08:37 AM

अमेठी से स्मृति आगे।


08:27 AM

गाजियाबद में बीजेपी आगे

यूपी में गाजियाबद सीट पर बीजेपी आगे।


08:27 AM

139 सीटों से एनडीए की बढ़त 

शुरुआती रुझानों के अनुसार एनडीए की बड़ी बढ़त मिल रही है। एनडीए 138 सीटों पर आगे चल रहा है। वहीं इंडिया को 82 सीटें मिल रही हैं।


08:26 AM

यूपी की मैनपुर सीट से डिपल यादव आगे।


08:10 AM

मतगणना केंन्द्र किले के रूप में बदली

फिरोजाबाद में शिकोहाबाद मंडी स्थल मंगलवार को अभेद्य किले में तब्दील हो गया। तीन स्तरीय सुरक्षा अधिकारियों के घेरे में सुबह आठ बजे वोटों की गिनती शुरू हुई। गेट पर पुलिस के अलावा पीएसी, पैरामिलिट्री और सीआईएएफ के सुरक्षाकर्मी भी मौजूद थे। हर कदम पर सख्त सुरक्षा उपाय देखे गए। मतगणना स्थल की ओर वाहनों की आवाजाही पर भी रोक लगा दी गई थी। बैरियर लगाकर यातायात रोक दिया गया।


07:30 AM

शाहजहांपुर सीट से कौन हो सकता है विजय?

शाहजहांपुर लोकसभा सीट और दादरौल विधानसभा की 10 सीटों के लिए हुए मतदान के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। भाजपा लोकसभा चुनाव में हैट्रिक लगाने को बेताब है। वहीं, उसकी मुख्य प्रतिद्वंद्वी बिप्सा किसी चमत्कार की उम्मीद कर रही हैं। जितनी सीटों पर चुनाव हो रहे हैं, उससे इस बार भी उनका जीतना संभव नहीं लगता। दादरौल विधानसभा चुनाव के नतीजे जरूर देखें। यहां भाजपा और सपा के बीच कांटे की टक्कर मानी जा सकती है।


07: 12 AM

सुबह 8 बजे होगी वोटों की गिनती

वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी। इसके लिए सभी व्यवस्थाएं हो चुकी है।


06: 37 AM

मतगणना केंद्र पर सुरक्षा बढ़ी

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एक मतगणना केंद्र पर सुरक्षा बढ़ा दी गई।


06: 27 AM

चुनाव आयोग के दिए अनुमान के हिसाब से आवश्यक प्रबंध पूरे

लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना की तैयारी पर बात करते हुए अयोध्या के IG प्रवीण कुमार ने सूचना दी है। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के मुताबिक आवश्यक प्रबंध कर लिए गए हैं।


06:00 AM

लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना की तैयारी को लेकर अयोध्या के IG प्रवीण कुमार ने सूचना दी है। उन्होंने कहा कि चुनाव अयोग के दिशा-निर्देश के अनुसार आवश्यक प्रबंध हो चुके हैं। CCTV को लगा दिया गया है। सुरक्षा बलों को भी इसकी ब्रीफिंग दी चुकी हैं। सुरक्षा बलों को ब्रीफिंग की गई हैं।


05:50 AM

सबकी निगाहें वाराणसी लोकसभा सीट पर 

यूपी की वाराणसी लोकसभा सीट का सबसे चर्चात सीट है। इसका कारण ये है कि पीएम मोदी तीसरी बार यहां से बीजेपी प्रत्याशी हैं। वहीं कांग्रेस की ओर से अजय राय को एक बार फिर चुनावी मैदान में खड़ा किया गया है। वहीं बसपा ने अतहर जमाल लारी को अपना चेहरे के रूप में खड़ा किया है। उनके सामने कांग्रेस ने अजय राय और सपा ने शालिनी यादव को खड़ा किया था। नतीजे बीजेपी के पक्ष में रहे और यहां के पीएम ने सरा की शालिनी यादव को 4,79,505 मतों से बड़े अंतर से हराया था।

ALSO READ: UP Lok Sabha Election 2024 Result: आज आएगा जनादेश, देखिए UP की लोकसभा सीटों पर किसका राज

सावधान! इस वक्त न पिए चाय, वरना लगेंगे अस्पताल के चक्कर

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular