Friday, July 5, 2024
Homeउत्तर प्रदेशUP: मीडिया पर भड़के वरुण गांधी, बोले- 24 घंटे सिर्फ हिंदू-मुस्लिम हो...

UP: मीडिया पर भड़के वरुण गांधी, बोले- 24 घंटे सिर्फ हिंदू-मुस्लिम हो रहा

- Advertisement -

UP

इंडिया न्यूज, लखनऊ (Uttar Pradesh): पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वरुण गांधी मीडिया पर कई तरह के सवाल उठाते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया यूज़र्स वरुण गांधी का यह वीडियो शेयर कर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कांग्रेस नेता और पूर्व अद्धक्ष राहुल गांधी के बाद अब वरुण गांधी ने मीडिया पर निशाना साधा है।

वरुण गांधी ने क्या कहा
एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरुण गांधी ने कहा,”मैं न कांग्रेस के खिलाफ हूं और न ही मैं पंडित नेहरू के खिलाफ हूं। हमारे देश की राजनीति देश को जोड़ने के लिए होनी चाहिए, न कि गृहयुद्ध करवाने की राजनीति होनी चाहिए। धर्म और जाति के नाम पर वोट देने वालों को बेरोजगारी, महंगाई और चिकत्सा पर भी सवाल पूछना चाहिए।” उन्होंने आगे कहा, “हमको ऐसी राजनीति नहीं करनी है, जो लोगों को दबाये। हमें लोगों को उठाने वाली राजनीति करनी है।”

मीडिया पर बरसे वरुण गांधी
वहीं मीडिया को साधते हुए वरुण गांधी ने कहा, इस समय किसान बहुत बड़े संकट में है, कोई भी मीडिया चैनल दिखाने को तैयार नहीं है। केवल हिन्दू-मुस्लिम, जाति-पाती लिखा और दिखाया जा रहा है, वह भी तोते की तरह। भाई को बांटो और भाई को काटो। ये राजनीति हम होने नहीं देंगे, अंग्रजों के समय का काम कब तक चलता रहेगा?”

यह भी पढ़ें: Unnao: शिक्षिका ने हैवानियत की सारी हदें की पार, पिटाई से छात्र अस्पताल में भर्ती

Connect Us Facebook | Twitter 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular