Wednesday, June 26, 2024
Homeउत्तर प्रदेशNew Year 2023: सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को दी साल 2023 की...

New Year 2023: सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को दी साल 2023 की बधाई, शुभकामना संदेश में कही ये बड़ी बातें

- Advertisement -

New Year 2023

इंडिया न्यूज, लखनऊ (Uttar Pradesh)। उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को नए साल की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि वह राज्य के लोगों की सुख और समृद्धि की मंगल कामना करते हैं। इसके साथ ही सीएम योगी ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए नववर्ष के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों में सभी सावधानियां बरतें।

सीएम योगी ने कहा, ‘प्रदेश को समृद्धि और विकास के रास्ते पर ले जाने के राज्य सरकार के प्रयासों को नए वर्ष में और गति मिलेगी।’ अपने शुभकामना संदेश में सीएम ने आगे कहा कि प्रदेश की प्रगति के लिए अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाएं और जनकल्याणकारी कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। जिनसे प्रदेश की जनता का जीवन स्तर निरंतर बेहतर हो रहा है।

‘डबल इंजन सरकार से हर वर्ग हो रहा लाभान्वित’
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में हुए विकास कार्यों को लेकर कहा, ‘राज्य सरकार के विकास और जनकल्याणकारी कार्यों के कारण आज उत्तर प्रदेश एक नई पहचान के साथ देश के विकास में अपनी अग्रणी भूमिका का निर्वहन कर रहा है।’

सीएम योगी ने आगे कहा, ‘डबल इंजन की सरकार के विकास कार्यों का लभा गांव, गरीब, किसान, नौजवान, महिला समेत समाज के हर वर्ग को प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उत्तर प्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ेंCongress: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 3 जनवरी को पहुंचेगी उत्तर प्रदेश, तीन जिलों में होकर गुजरेगी यात्रा 

Connect Us Facebook | Twitter

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular