Friday, July 5, 2024
HomeअपराधUP NEWS: पति के मायके जाने से रोकने पर, पत्नी ने बेटी...

UP NEWS: पति के मायके जाने से रोकने पर, पत्नी ने बेटी संग आग लगा ली दोनों की मौत

- Advertisement -

यूपी के गोरखपुर में एक चौंका देने वाली घटना सामने आयी है। जहां एक महिला ने मासूम बेटी के साथ खुद को आग लगा ली। इस दर्दनाक घटना ने दोनों की जान ले ली। जानकारी मिल रही है कि महिला अपने पति से मायके जाने की जिद्द कर रही थी।

ये पूरी घटना गुलरिहा थाना क्षेत्र की है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि महिला कई दिनों से अपने पति से मायके जाने की जिद्द कर बैठी थी। इसी बात को लेकर दोनों में हमेशा झगड़ा होता रहता था। बीते दिन इसी बात पर दोनों में झगड़ा हो गया था।

बेटी संग लगाया मौत को गले

महिला ने गुस्से में आकर बेटी को साथ लेकर खुद को आग लगा ली। इस घटना में दोनों पूरी तरह झुलस गए। जब तक की घरवाले उन दोनों को अस्पताल से जाते तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। इस पूरी घटना को लेकर गांव में अफरातफरी का माहौल हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस

बता दें कि इस बात की जानकारी मिलते ही पहुंची मौके पर पहुंची। जहां पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना ने लोगों को पूरी तरह डरा दिया है। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़े-up news:वाराणसी में कल रोपवे का शिलान्यास , जानें कितने लोग सफऱ कर पाएंगे कितने स्टेशन होंगे  

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular