Tuesday, July 2, 2024
HomeCrime NewsUP News: आइसक्रीम के लिए कम पड़ गए 5 रुपए, तो ली...

UP News: आइसक्रीम के लिए कम पड़ गए 5 रुपए, तो ली बच्चो के सामने ही पिता की जान

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज़),UP News: मजदूर पिता अपने बच्चों की मांग पूरी करने के लिए आइसक्रीम लाने गए थे। लेकिन, उसके जेब में पैसे कम थे आइसक्रीम की कीमत थी 10 रुपये और जेब में 5 रुपये थे, लाचार पिता 5 रुपये में बच्चों को आइसक्रीम दिलाने के लिए विक्रेता से विनती करने लगे।

यह है पूरा मामला

उत्तरप्रदेश के बरेली से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पाँच रुपये के विवाद में आइसक्रीम विक्रेता ने बच्चो के पिता की हत्या कर दी। मृतक एक मजदूर था और उसे उसकी तीन बेटियों की इक्छा पूरी करनी थी, इसलिए आइसक्रीम खिलाना चाहता था। पैसे के मामले में उसकी शेर सिंह (आइसक्रीम विक्रेता) से कहासुनी हो गई। शेर सिंह पर मजदुर की निर्मम हत्या करने का आरोप लगा। बच्चे डर से बेहाल हो गए जब उन्होंने अपने पिता की हत्या होते देखा।

ये भी पढ़ें: घर का दरवाजा खोलते समय रखें ध्यान, मौत छिपी हो सकती है!

उन्होंने चीख पुकार शुरू किया पर देर हो गई थी। पिता(संजू) को बचाने के लिए वे बेहाल हो रहे थे। आरोपी को बच्चों की दर्दनाक हालत पर भी कोई दया नहीं आई। उसने कई बार मजदूर को बर्फ तोड़ने काले सूजे से घोंपा। मजदूर ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। जब पुलिस को जानकारी मिली तो वे तत्काल मौके पर पहुंच गई। हत्या का आरोपी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। वहीं, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

आइसक्रीम की ज़िद कर रही थी बेटियाँ

मामला फतेहगंज इलाके के गांव माधोपुर गांव का है। यहां का रहने वाला संजू कश्यप मजदूरी करता है। गांव में ठाकुरद्वारा का रहने वाला शेर सिंह बर्फ का गोला बेचने आया था। उसने अपनी बर्फ की ठेली संजू के घर के सामने लगाई। पड़ोस के कुछ बच्चे बर्फ खरीदने के उसके ठेले पर आए, पड़ोस के बच्चों को बर्फ खरीदता देख संजू की तीन बेटियों ने भी बर्फ खाने की जिद की।

पुलिस पुलिस ने आरोपी शेर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पिता की मौत के बाद बच्चों का बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि संजू की पत्नी की चार साल पहले मौत हो गई थी, अब पिता की मौत के बाद बच्चे बेसहारा हो गए।

ये भी पढ़ें: ये है दुनिया का सबसे छोटा देश, एक ही घंटे में घूम लेंगे

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular