Sunday, July 7, 2024
HomeCrime NewsUP News: आरोपी दरोगा-सिपाही फरार, तलाश जारी... सस्पेंशन की तैयारी

UP News: आरोपी दरोगा-सिपाही फरार, तलाश जारी… सस्पेंशन की तैयारी

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज़),UP News: पुलिस अधिकारी ने बताया आरोपी पुलिसकर्मी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं, जल्द ही आरोपी दरोगा और सिपाही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। इसके अलावा विभाग की जांच भी शुरू कर दी गई है।

आरोपी पुलिसवाले है फरार

कानपुर में एक सब्जी विक्रेता ने चौकी इंचार्ज और सिपाही पर वसूली और प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए अपनी जान दे दी। आत्महत्या के पहले उसने वीडियो बनाकर दो पुलिसवालों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया। मामले के तेज़ी पकड़ने के बाद पुलिस अधिकारी सख्त हो गए हैं। आरोपी फरार हैं, पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें: 1 लाख बन जाएंगे 1 करोड़, जानिए कैसे

Additional CP हरीशचंद्र ने बताया कि आरोपी पुलिसकर्मी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं, जल्द ही आरोपी दरोगा और सिपाही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। इसके अलावा विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। DCP की निगरानी में जांच की जा रही है। आरोपी दरोगा सतेंद्र कुमार यादव और सिपाही अजय यादव पर जांच के बाद एक्शन लिया जाएगा।

जल्द ही दोनों आरोपियों का सस्पेंशन

पुलिस का ये भी कहना है कि अगर जांच में वसूली की बात साबित हुई तो धारा-386 आईपीसी भी लगाई जाएगी। इस मामले में दरोगा के कई ऑडियो भी वायरल हुए हैं, जिसकी पुलिस ने जांच पड़ताल की है। पुलिस ने दोनों आरोपी पुलिसवालों के निलंबन के लिए निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिख दिया है। Additional Commisoner की माने तो जल्द ही दोनों का सस्पेंशन मंजूर हो जाएगा।

ये भी पढ़ें: Noida: BMW कार ने ई-रिक्शा को मारी जोरदार टक्कर, 2 की मौत, 3 घायल

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular