Friday, July 5, 2024
HomeBreaking NewsUP News: पेपर लीक मामले में योगी सरकार का बड़ा एक्शन! बोर्ड...

UP News: पेपर लीक मामले में योगी सरकार का बड़ा एक्शन! बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा को हटाया

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज),UP News: उत्तर प्रदेश से अभी की एक बड़ी खबर मिल रही है। यहां योगी सरकार ने पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने पुलिस भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा को उनके पद से हटा दिया है। राजीव कृष्णा को पुलिस भर्ती बोर्ड का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़ें:- Badaun News: बदायूं में रखा जाएगा छात्र-छात्राओं की सेहत का खास ख्याल, जिले में तैयार की जाएगी 65 किचन गार्डन!

चार आरोपियों को किया गया गिरफ्तार 

उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती, पेपर लीक मामले मे स्पेशल टास्क फॉर्स ने नेपाल से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गोरखपुर और सिद्धार्थ नगर की पुलिस फॉर्स ने पुलिस भर्ती परीक्षा के पेपर लीक करने वाले चार आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है। यहाँ तक इन आरोपियों के पास से ब्लैंक चेक, मार्कशीट, प्रवेश पत्र, और मोबाइल फोन तक बरामद हुए है।

कोटिया बाजार से किया गया अरेस्ट

इन चारो आरोपियों को नेपाल बॉर्डर पर स्तिथ कोटिया बाजार से एसएसबी कैंप रोड से अरेस्ट करा गया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान बिट्टू कुमार यादव, नटराज प्रजापति ,संजय कुमार गौड़, और जितेंद्र कुमार भारती के रूप में हुई है। ये सब पेपर लीक मामले में  शामिल हैं।  बिट्टू वही पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। वहीं अन्य तीन युवक देवरिया के वाले है।

ये भी पढ़ें:- UP News: बुलंदशहर में बड़ा हादसा! नहर में गिरी बारातियों से भरी कार, तीन की मौत, कई लापता

 

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत यूट्यूब चैनल द आरके न्यूज़(The Rk News) से बतौर रिपोर्टर की थी। फिलहाल, रितेश इंडिया न्यूज़ में बतौर कंटेंट राइटर पिछले 18 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular