Friday, July 5, 2024
HomeBreaking NewsUP News : नोएडा में प्राइवेट स्कूलों पर बड़ी कार्रवाई, डीएम ने...

UP News : नोएडा में प्राइवेट स्कूलों पर बड़ी कार्रवाई, डीएम ने लगाया 1-1 लाख रूपये का जुर्माना

- Advertisement -

INDIA NEWS (इंडिया न्यूज़), Noida School Education : यूपी के नोएडा में प्राइवेट स्कूलों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए DM ने नोएडा के 90 स्कूलों पर 1-1 लाख रूपये का जुर्माना लगाया है। दरअसल, जो स्कूल कोविड काल में 15% फ़ीस वापस नहीं किय थे।

उस सभी पर जुर्माना लगाया गया है। बता दें, यूपी सरकार ने सभी प्राइवेट स्कूलो को हाईकोर्ट ने अभिभावकों को 15% फीस वापसी का आदेश दिया था, लेकिन स्कूलों की तरफ से इस आदेश को नहीं माना गया था।

DM नोएडा मनीष कुमार ने दी जानकारी

अब कोर्ट के आदेश को न मानने पर DM मनीष कुमार ने सभी प्राइवेट स्कूलों पर कठोर कार्रवाई करते हुए सभी स्कूलों को 10 दिन के अंदर जवाब देने को कहा है। दरअसल, 2020 -21 में कोविड के दौरान हाई कोर्ट द्वारा सभी प्राइवेट स्कूलों को 15 प्रतिशत फीस वापस करने या उसको एडजेस्ट करने के लिए कहा गया था।

ऐसे में कलेक्टर द्वारा स्कूलों को नोटिस जारी कर कहा गया कि 100 से ज़्यादा स्कूलों ने नोटिस का जवाब नहीं दिया। अब इन सभी स्कूलों पर एक – एक लाख का जुर्माना लगाया गया है।

also read – सपा पार्टी ने बर्क का किया अपमान.….. , क्या BSP में शामिल होंगे सपा सांसद बर्क?

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular