Monday, May 20, 2024
HomeIncidentUP News: बॉयफ्रेंड की हुई पिटाई... "अंतिम फैसले" पर खुश हो गया...

UP News: बॉयफ्रेंड की हुई पिटाई… “अंतिम फैसले” पर खुश हो गया लड़का

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज़),UP News: गोरखपुर में एक प्रेमी जोड़े को घर वालों ने आपत्तिजनक हालत में घर में पकड़ लिया गया। इसके बाद घरवलो की दोनों की जमकर पिटाई करने के बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। दोनों बालिग थे इसलिए पुलिस ने भी कोई सख्त कार्रवाई नहीं की।

यह है पूरा मामला

उत्तरप्रदेश के गोरखपुर में एक गांव की युवती का पड़ोसी गांव के युवक से प्रेम संबंध था। बीते मंगलवार की रात दोनों कमरे में रंगरलियां मना रहे थे, अचानक परिजनों ने पहुंचकर दोनों को आपत्तिजनक हालात में पकड़ लिया। इसके बाद परिजनों ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी और दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आगे की जांच कर रही है। स्कूल में पढ़ाई के दौरान ही दोनों के बीच करीबी बढ़ गई थी।

अक्सर दोनों फोन पर एक दूसरे से बात करते थे। कुछ दिनों के बाद ही दोनों चोरी-छुपकर मिलते थे। धीरे-धीरे दोनों के मिलने की बाते लोगो को भी पता लग गई। युवती को जब भी मौका मिलता था तो वह अपने प्रेमी युवक को घर पर बुलाती थी। दोनों के प्रेम संबंध की बातें दूसरे गाँवो में भी फ़ैल गई। जानकारी के अनुसार इसी वजह से युवती की शादी कही और तय नहीं हो पा रही यही। परिजन इसी चर्चाओं के कारण परेशान थे।

घर पर अकेले थी युवती

बीते मंगलवार को युवती के परिवार वाले किसी कार्यक्रम में गए थे। उन लोगों ने बताया था कि हम अगले दिन दोपहर के बाद तक वापस आएंगे। अकेले घर में युवती ने अपने प्रेमी को फोन किया और घर पर बुला लिया। रिश्तेदार के वहां कार्यक्रम जल्दी ख़त्म होने पर परिजन घर रात को ही वापस आ गए। घर पहुंचने पर परिजनों ने बेटी को आवाज दी तो उसने दरवाजा नहीं खोला। काफी देर के बाद इन लोगों ने खिड़की से देखा तो अंदर कुछ हलचल थी।

ALSO READ: UP News: 12 साल पुराने मामले में गिरफ्तार होंगे सरकारी पद के अधिकारी, जाने क्या है मामला

पुलिस ने किया कार्यवाई से इंकार

छत के रास्ते से पहुंचे भाई ने बहन को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। दोनों को देखकर परिजन आग बबूला हो गए। परिवार के लोगो ने इसे देखकर युवक की पिटाई की। और पुलिस को इस मामले की जानकारी दी। पुलिस ने दोनों को बालिग देखते हुए आगे की कोई कार्यवाई के लिए इंकार किया। आखिरी में दोनों पक्षों ने शादी के लिए हाँ कर दी।

ALSO READ: ये छोटी-छोटी गलतियां ही बनती हैं तलाक की वजह

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत ITV(India News)से की है। ये इंडिया न्यूज़ के साथ पिछले 11 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular