Monday, July 1, 2024
HomeCrime NewsUP News: खेत में पड़ा मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में...

UP News: खेत में पड़ा मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज ),UP News: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद के थाना कादरीगेट क्षेत्र के ग्राम अमेठी जजीद में आनंद कटियार के खेत में मंगलवार को शव पड़ा मिला। ग्रामीणों ने जब खेत में शव पड़ा देखा तो मामले की जानकारी खेत मालिक को दी। इसके बाद थाना कादरी गेट पुलिस को सूचना दी गई।

शव तीन दिन पुराना

मौके पर थानाध्यक्ष कादरी गेट अवध नारायण पांडे उपनिरीक्षक अनिल सिकरवार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर आकर साक्ष्य एकत्रित किए। काफी प्रयासों के बावजूद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। नीले रंग की पेंट व चेकदार शर्ट मृतक पहने था। उसकी उम्र लगभग 40 साल के करीब है। शव लगभग तीन दिन पुराना बताया जा रहा है।

ALSO READ: गन्ने वाले ने पति-पत्नी को थूक मिलाकर दिया जूस, फिर मिली ऐसे सजा….

पुलिस ने कब्जे में लिया शव

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवा दिया। कादरीगेट थानाध्यक्ष अवध नारायण पांडे ने बताया कि मृतक की पहचान कराने के प्रयास किया जा रहे हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से भी फोटो सर्कुलेट की गई है। अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

ALSO READ: UP Politics: UP के लिए राहुल गांधी ने की ये खास तैयारी, नेता और कार्यकर्ता को उतरेंगे मैदान में

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत ITV(India News)से की है। ये इंडिया न्यूज़ के साथ पिछले 11 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular