Wednesday, July 3, 2024
HomeBreaking NewsUP News: सपा नेता गायत्री प्रजापति के घर ED की रेड, जानें...

UP News: सपा नेता गायत्री प्रजापति के घर ED की रेड, जानें पूरा मामला

- Advertisement -

India News UP(इंडिया न्यूज़),UP News: उत्तर प्रदेश में सपा नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति के घर ईडी का छापा पड़ा है। सूचना के अनुसार ईडी के कई अधिकार घर के अंदर ही मौजूद है। ईडी के कई अधिकारी घर के अंदर मौजूद दिखे। घर के बाहर भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात है। घर के अंदर ईडी की टीम छापेमारी चल रही है।

महिला मित्र के घर भी ईडी की छापेमारी

ईडी के रेड के दौरान गायत्री प्रजापति की पत्नी महाराजी देवी और छोटा बेटा अनुराग प्रजापति घर के अंदर ही हैं। बता दे कि ईडी का ये छापा गायत्री के महिला मित्र गुड्डा देवी के घर पर भी पड़ा है। अमेठी के आवास विकास कालोनी और गंगागंज मोहल्ले में छापेमारी की है।

कौन है गायत्री प्रसाद प्रजापति?

गायत्री प्रसाद प्रजापति एक भारतीय राजनीतिज्ञ थे। उन्हें बलात्कार, आपराधिक साजिश और आपराधिक धमकी का दोषी ठहराया गया था। 2021 में उन्हें इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा 5 वर्ष जेल की सजा सुनाई गई थी।वे यूपी सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री थे और परिवहन मंत्री के रूप में कार्यरत थे। उन्होंने खनन मंत्री के रूप में भी कार्य किया।

ये भी पढ़ें:- UP Weather: आज यूपी के इन इलाकों में बारिश के आसार! जानें अपने शहर का हाल

 

 

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत यूट्यूब चैनल द आरके न्यूज़(The Rk News) से बतौर रिपोर्टर की थी। फिलहाल, रितेश इंडिया न्यूज़ में बतौर कंटेंट राइटर पिछले 18 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular