Thursday, July 4, 2024
HomeLatest NewsUP News: प्यार में फरहाना ने बदला धर्म, की शादी- बोली अब...

UP News: प्यार में फरहाना ने बदला धर्म, की शादी- बोली अब डर नहीं तीन तलाक का

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज़),UP News: एक अनोखा मामला बरेली में देखने को मिला है, जहाँ के रहने वाले धर्मवीर के प्यार की खातिर रामपुर की निवासी फरहाना अब पल्लवी बन गईं। फरहाना ने अपना धर्म परिवर्तन कर लिया।

फरहाना की हिन्दू धर्म में आस्था

फरहाना ने धर्म बदलकर, धर्मवीर के साथ बरेली के ही अगस्त्य मुनि आश्रम में बीते मंगलवार को सात फेरे लिए। फरहाना ने हिन्दू धर्म में आस्था जताई, लगभग पाँच वर्ष से दोनों साथ थे, एक दूसरे से प्यार करते थे। मंगलवार को दोनों के प्यार को नई मंज़िल हासिल हुई।

ये भी पढ़ें: UP News: बुलंदशहर में पत्नी की बेरहमी से की हत्या, जानें क्या है मामला

रामपुर के मिलक थाने के गाँव करपिया निवासी फरहाना उर्फ़ पल्लवी ने बताया की वह चंड़ीगढ़ी में परिवारा के साथ रहकर कमा करती थी। काम के दौरान ही धर्मवीर से उसकी मुलकात हुई। बातचीत हुई दोनों में और दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने शादी का फैसला लिया, फरहाना के घरवाले दोनों के रिश्ते के लिए राज़ी नहीं थे। फिर दोनों ने विवाह करने का निश्चय किया, दोनों का विवाह अगस्त्य मुनि आश्रम में विधि विधान से करा दिया गया।

फरहाना ने कहा “तीन तलाक और हलाला जैसा कोई भय नहीं है”

केके शंखधार ने अपने विवाह से पहले फरहाना का पवित्रीकरण संस्कार किया। उसका नाम पल्लवी रखा गया था। पल्लवी ने कहा कि हिन्दू धर्म में उसकी पहले से ही श्रद्धा थी। यहाँ तीन तलाक और हलाला जैसा कोई भय नहीं है, बल्कि महिलाओं को लक्ष्मी के रूप में सम्मान दिया जाता है। फरहाना ने कहा कि उसने अपनी आजीवनी इच्छा से धर्म परिवर्तन किया। इसमें किसी के जोरावर दबाव का अभाव है। धर्मवीर से शादी करके बहुत खुश है।

ये भी पढ़ें: धरती की ये जगह है जहाजों के लिए कब्रिस्तान!

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular