Tuesday, July 2, 2024
HomeCrime NewsUP News: फर्रुखाबाद में बेखौफ दबंग! पुलिस के सामने ही लाठी-डंडों से...

UP News: फर्रुखाबाद में बेखौफ दबंग! पुलिस के सामने ही लाठी-डंडों से किया जानलेवा हमला, घटना देख मौके से भागी पुलिस

- Advertisement -

India News UP ( इंडिया न्यूज ),UP News: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद में भूमि विवाद की शिकायत पुलिस से करना दबंगो को नागवार गुजर गया। जिसके बाद जाँच करनें गयी पुलिस के सामने ही दबंग हमलावर हो गये और लाठी-डंडो और धारदार हथियार से हमला करके लहुलुहान कर दिया। मामले में पुलिस को तहरीर दी। मामले में घायलों को सीएचसी में भर्ती किया गया। जहाँ से एक की हालत गंभीर होनें से उसे रिफर कर दिया गया।

ये है पूरा मामला 

थाना अमृतपुर क्षेत्र के ग्राम हरसिंहपुर गहरवार निवासी कृष्णपाल नें पुलिस को तहरीर दी। जिसमें कहा कि उसने भूमि विवाद होनें पर थानें में तहरीर दी थी। उसी से आक्रोशित दबंग अशोक व सर्वेश पुत्र रामसहाय, अंकित पुत्र अशोक, रामप्रताप पुत्र श्रीराम व आधा दर्जन अज्ञात लोगों नें बीती रात लाठी-डंडो से लैस होकर निहत्थे कृष्ण गोपाल व उनके पुत्र मदनगोपाल को जान से मारने की नियत से हमला कर दिया।

ALSO READ: CM Yogi का बड़ा ऐलान, अब इन टॉपर्स के नाम पर होगी यूपी की सड़कें

पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल

जिससे दोनों पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गये। जिससे कृष्ण पाल का मोबाइल भी टूट गया। अशोक नें धारदार हथियार से सिर में हमला कर दिया। मदन गोपाल दीक्षित की हालत गंभीर होनें पर उन्हें सीएचसी राजेपुर से लोहिया अस्पताल से रिफर कर दिया। मामले में हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मारपीट के दौरान पुलिस मौके पर मौजूद थी। उसके बाद भी दबंगो के हौसले कम नही हुए। मारपीट होते देख मौके से पुलिस खिसक गई। थानाध्यक्ष मीनेश पचौरी ने बताया कि तहरीर मिल गयी है। मुकदमा दर्ज किया जायेगा।

ALSO READ: शादी के बाद सोनाक्षी सिन्हा अब क्या कर रही हैं?

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत ITV(India News)से की है। ये इंडिया न्यूज़ के साथ पिछले 11 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular