Saturday, July 6, 2024
Homeउत्तर प्रदेशUP News: जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, Video...

UP News: जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, Video वायरल

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज),UP News: खबर गोंडा से है जहां गांव अचानक कुरुक्षेत्र का मैदान बन गया। जमीनी विवाद में खरगूपुर थाना क्षेत्र का हिंदू पुरवा गांव में जमीनी विवाद और पेड़ की डाल के बंटवारे को लेकर बवाल होने लगा। दरअसल तेज आंधी पानी के बाद आम का पेड़ गिर गया था और जमीनी विवाद के बीच पेड़ की डाल के बंटवारे को लेकर एक ही कुनबे के दर्जन भर लोग आमने सामने आ गए और इसको लेकर मारपीट शुरू हो गई।

जान से मारने की धमकी

महिलाएं, बूढ़े, बच्चे और पुरुष लाठी डंडा लेकर हंगामा करने लगे। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आपको  बता दें की  विनोद तिवारी के खेत में एक पेड़ गिर गया तो विपक्षीगण शिव पूजन तिवारी, पुजारी तिवारी, सूर्यनारायण, विकास पुत्र पुजारी एवं अन्य लोग विनोद की पत्नी सावित्री देवी को लाठी डंडों से मरने लगे और जान से मारने की धमकी दी। विनोद ने जब बीच बचाव किया तो उसकी भी पिटाई कर्बदी।

ALSO READ: UP BJP कार्यकर्ताओं ने मोदी के NDA नेता चुने जाने पर मनाया जश्न

एक महिला गंभीर रूप से घायल 

इस मारपीट में विनोद तिवारी और उनकी पत्नी सावित्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं> जहां स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया और उनका इलाज चल रहा है। खरगूपुर पुलिस वायरल वीडियो और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की बात कर रही है।

ALSO READ: UP Politics: BJP विधायक ने इस उम्मीदवार को बताया अयोध्या में हार का जिम्मेदार, जानिए क्या कहा

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत यूट्यूब चैनल द आरके न्यूज़(The Rk News) से बतौर रिपोर्टर की थी। फिलहाल, रितेश इंडिया न्यूज़ में बतौर कंटेंट राइटर पिछले 18 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular