Friday, July 5, 2024
HomeAccident NewsUP News: फतेहपुर में खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर में धमाका, एक...

UP News: फतेहपुर में खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर में धमाका, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), UP News: यूपी के फतेहपुर में रविवार को घर में खाना बनाते समय लीकेज से गैस सिलेंडर में आग लग गई। महिला और उसके दो मासूम बच्चों की जलने से दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

खाना बनाते समय हुआ हादसा

ललौली के खतौली गांव निवासी उमेश कुमार विश्वकर्मा की 32 वर्षीय पत्नी अलका घर में खाना बना रही थी। तभी गैस सिलेंडर में रिसाव के कारण आग लग गई। महिला आग में जलने लगी और इसी बीच उसे बचाने के प्रयास में उसके दो बच्चे परी (3 वर्ष) और गौरव विश्वकर्मा (5 वर्ष) आग में गिर गये।

चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और गैस सिलेंडर को घर से बाहर फेंका और 108 एंबुलेंस की मदद से झुलसी मां और उसके बच्चों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से डॉक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। रास्ते में ही तीनों की मौत हो गई। बता दें कि महिला को उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर मिला।

रास्ते में बच्चों की सांसें थम गईं

तीनों की हालत गंभीर देख ट्रॉमा सेंटर के डॉक्टर ने उन्हें कानपुर हैलट रेफर कर दिया। ट्रॉमा सेंटर के डॉक्टर श्रद्धाराज ने बताया कि गैस से खाना बनाते समय बोतल में आग लगने से मां और उसके दो बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। सभी लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें कानपुर भेजा गया। जहां रास्ते में ही दोनों बच्चों की मौत हो गयी। हैलट अस्पताल के बाहर भी एक महिला की मौत हो गई।

गांव में मची अफरा-तफरी

महिलाओं और बच्चों के शव गांव में पहुंचे तो कोहराम मच गया। पूरे घर में सामान बिखरा पड़ा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। महिला के पति, उमेश कुमार विश्वकर्मा, जाहिरा तौर पर कुछ निजी काम से दूसरे राज्य में हैं।

Also Read: GIC 2023: आज दुबई पहुंचेंगे CM धामी, देवभूमी में निवेश के लिए विदेशों में करेंगे रोड शो

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular