Friday, July 5, 2024
HomeLatest NewsUP News: सड़क पर उतारा 'हेलीकॉप्टर', अंदर बैठे थे दूल्हा-दुल्हन, पुलिस ने...

UP News: सड़क पर उतारा ‘हेलीकॉप्टर’, अंदर बैठे थे दूल्हा-दुल्हन, पुलिस ने किया 18 हजार का चालान

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: देवरिया जिले में कार को मॉडिफाई कर हेलीकॉप्टर बनाकर शादी में ले जाया गया था। वहां से लौटते वक्त पुलिस की नजर हेलीकाप्टर पर गई। जांच-पड़ताल के बाद, 18 हजार रुपये का ‘हेलीकॉप्टर’ का चालान काट दिया गया। यह घटना इलाके में सुर्खियों में बनी हुई है।

यह है पूरा मामला

उत्तर प्रदेश में इन दिनों लाल बत्ती और हॉर्न लगे वाहनों, मॉडिफाइड बाइक और कारों पर सख्त कार्रवाई हो रही है। सभी पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना लगाया जा रहा है। देवरिया पुलिस ने एक ‘मॉडिफाइड हेलीकॉप्टर’ पर सख्त कार्रवाई की है।

ये भी पढ़ें: अमीर इंसान को भी कंगाल बना देती हैं ये आदतें 

साधारण कार को मॉडिफाई करके हेलीकॉप्टर बनाया गया और शादी में ले जाया गया था। वहां से वापस आते वक़्त पुलिस की नजर इस पर पड़ी। ‘हेलीकॉप्टर’ पर जांच के बाद 18 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। घटना इलाके में चर्चा का विषय बन गई है।

जानकारी के अनुसार, इस ‘मॉडिफाई हेलीकॉप्टर’ को दूल्हा-दुल्हन के लिए ले जाया गया था। वापसी के समय चौराहे पर पुलिस ने इसे देखा तो रुकवा कर चेकिंग शुरू की। ना तो इस हेलीकाप्टर का कोई कागज था और ना ही मॉडिफाई करवाने की इजाजती पेपर। ऐसे में पुलिस ने इस ‘मॉडिफाई हेलीकॉप्टर’ का 18 हजार का चालान कर दिया। ट्रैफिक पुलिस ने गाड़ी को सीज नहीं किया पर हिदायत देकर छोड़ दिया।

पुलिस के जांच में पता चला

पुलिस जांच में पता चला कि यह कार दिल्ली के मन्नू कुमार गोयल के नाम से परिवहन विभाग में पंजीकृत है। इसे देवरिया जिले के तरकुलवा निवासी अर्जुन नामक युवक चला रहा था। शादियों के लिए इसे ऊंचे दामों पर बुक किया जाता है। दूल्हा इसमें बारात लेकर जाता है और दुल्हन को विदा कराकर वापस लौटता है।

ये भी पढ़ें: UP Crime: अब कानपुर में हिट एंड रन, शराब के नशे में कार सवारो ने युवक को रौंदा

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular