Friday, July 5, 2024
Homeउत्तर प्रदेशUP News: ससुराल पक्ष पर जहर देकर मारने का आरोप, मौत से...

UP News: ससुराल पक्ष पर जहर देकर मारने का आरोप, मौत से पहले बहु ने वीडियाे बनाकर बताई सच्चाई

- Advertisement -

UP News: (In-laws side accused of killing by poisoning) फिरोजाबाद के नारखी थाना क्षेत्र में एक विवाहित महिला की जहर के सेवन से मौत हो गई। विवाहिता का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें महिला ने आरोप लगाया है कि उसे ससुराल वालों ने जहर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, दोषी पाए जाने पर ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विवाहित महिला की जहर के सेवन से मौत

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से एक मामला सामने आया है। जहां नारखी थाना क्षेत्र में एक विवाहित महिला की जहर के सेवन से मौत हो गई। विवाहिता का एक वीडियो भी मिला जिसमें महिला ने आरोप लगाया है कि उसे ससुराल वालों ने जहर दिया है। महिला का कहना था कि ससुराल वालें दहेज को लेकर तंग करते थे और यह बातें भी करते थे जब यह यह महिला मर जाएगी तो लड़के की दूसरी शादी कर देंगे। जिस के बाद लड़की के घर वालों ने पुलिस को प्रार्थना पत्र और महिला द्वारा दिए गए बयान का वीडियो सौंपा है। और आरोपी ससुराल वालों के खिलाफ कार्यवाही की गुहार लगाई है।

2 साल पहले की थी शादी

दरअसल गढ़ी उदी गांव में रहने वाले शिवम प्रताप सिंह की पत्नी शिवानी की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। डॉक्टर ने महिला के मौत के पीछे कि वजह जहर का सेवन बताई है। इस मामले में शिवानी के पिता बलराम सिंह निवासी ने बताया कि 7 मई 2021 को उन्होंने अपनी बेटी की शादी शिवम प्रताप सिंह के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए शिवानी को परेशान करते आ रहे हैं। उन्होंने उसे खाने में जहर देकर उसकी हत्या कर दी है। परिजनों ने शिवानी का मृत्यु से पूर्व दिया गया बयान भी रिकॉर्ड कर पुलिस को सौंपा है।

पुलिस मामले की जांच कर रही

इस संबंध में सीओ टूण्डला राजवीर का कहना कि मामले की जांच की जा रही है।अगर पीड़िता के ससुराल वालें मामले में दोषी पाए जाएंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

Also Read: UKSSSC: युवाओं पर हुए लाठीचार्ज को लेकर राहुल गांधी का बयान, भाजपा युवाओं की जिंदगी बर्बाद कर रही

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular