Wednesday, July 3, 2024
Homeउत्तर प्रदेशUP NEWS: इंडोनेशिया की युवती का भारतीय युवक पर आया दिल,...

UP NEWS: इंडोनेशिया की युवती का भारतीय युवक पर आया दिल, भारतीय रीति-रिवाजों से की शादी

इंडोनेशिया निवासी युवती मार्गेरिला कैमलिया जयनारायण के साथ परिणय सूत्र में बंध गई। दोनों के परिवार वालों ने नवदंपति को आशीर्वाद दिया। इन दोनों की दोस्ती फेसबुक पर हुई थी।

- Advertisement -

(UP NEWS: Indonesian girl fell in love with an Indian boy, married according to Indian customs) इंडोनेशिया की मार्गेरिला कैमलिया का भारतीय युवक पर दिल आ गया तो उसने हिंदू रीति रिवाज से शादी कर उसे अपना जीवनसाथी बना लिया।फेसबुक के जरिए प्यार परवान पर चढ़ गया था। भारतीय रीति-रिवाजों का वैसे भी कोई जोड़ नहीं है। लेकिन जब हमारे विदेशी मेहमान हमारे इन्हीं रीति-रिवाजों के मुरीद हो जाएं तो बात दिल को खुश कर देती है।

खबर में खास:

  • इंडोनेशिया की मार्गेरिला कैमलिया का भारतीय युवक पर आया दिल 
  • दोनों का प्यार परवान चढ़ गया
  • जयनारायण यूपी के हाथरस के गांव नौगांव का रहना वाला हैं

हाथरस के गांव का रहना वाला हैं

इंडोनेशिया की युवती मार्गेरिला कैमलिया का कुछ साल पहले क्षेत्र के गांव नौगांव निवासी जयनारायण से फेसबुक पर दोस्ती हुई और वहीं से दोनों का प्यार परवान चढ़ गया। अब दोनों की हिंदू रीति-रिवाज से शादी हुई। आपको बता दें कि जयनारायण भारतीय नौसेना में सेवारत हैं। तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा है। घरेलू दायित्वों व बहन भाइयों की शादी करने के बाद आज खुद भी परिचय सूत्र में बंध गया। जयनारायण यूपी के हाथरस के गांव नौगांव का रहना वाला हैं।

 

दोनों की दोस्ती फेसबुक पर हुई

गुरुवार को इंडोनेशिया निवासी युवती मार्गेरिला कैमलिया जयनारायण के साथ परिणय सूत्र में बंध गई। दोनों के परिवार वालों ने नवदंपति को आशीर्वाद दिया। इन दोनों की दोस्ती फेसबुक पर हुई थी। जयनारायण ने परिवार के सदस्यों के बीच अपनी शादी का प्रस्ताव रखा। दोनों परिवारिक सदस्यों की आपसी सहमति के बाद उन्होंने शादी की अनुमति दी।शादी की सहमति मिलने के बाद जयनारायण ने युवती मार्गेरिला कैमलिया को शादी के प्रस्ताव के बारे में बताया। इस शादी का गवाह बनने के लिए गांव ही नहीं आसपास के गांवों के लोग भी गेस्ट हाउस पहुंच गए।

READ ALSO: Uttarakhand News: बागेश्वर रोडवेज डिपो का हाल बेहाल, कोरे आश्वासन के सहारे चल रहा बागेश्वर रोडवेज डिपो

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular