Friday, July 5, 2024
Homeउत्तर प्रदेशओपी राजभर को बड़ा झटका, दो दिन में 75 लोगों ने छोड़ा...

ओपी राजभर को बड़ा झटका, दो दिन में 75 लोगों ने छोड़ा सुभासपा का साथ

- Advertisement -

मऊ, इंडिया न्यूज यूपी/यूके: एक बीर फिर से ओपी राजभर की पार्टी सुभासपा को गरुवार को बढ़ा झटका लगा है। करीब 45 लोगों ने पार्टी का साथ छोड़ दिया है। बता दें कि ओपी राजभर अपने बयानों की वजह से लगाता चर्चा में बने रहते हैं। राजभर को कई पार्टियों के खिलाफ बगावती तेवर दिखाते हुए देखा गया है लेकिन इस बार उनकी ही पार्टी के नेता उनके खिलाफ खड़े हो गए हैं।

45 लोगों ने छोड़ा सुभाषपा का साथ
ओमप्रकाश राजभर की पार्टी को बड़ा झटका लगा है। महेंद्र राजभर के समर्थन में 45 लोगों ने घोसी विधानसभा में पार्टी छोड़ दी है। बता दें कि जिला मुख्यालय पर 2 दिन पहले ही सुभासपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र राजभर सहित 30 लोग पार्टी से निकले गए थे। वहीं ओपी राजभर पर लगाया परिवारवाद व पक्षपात का आरोप लगाते हुए 2 दिनों में लगभग 75 लोगों ने पार्टी से निकल गए है। हालांकि सुभासपा की तरफ से पार्टी छोड़ने की बात को बेबुनियाद बताया गया था।

टिकट बंटवारे में धांधली करने का लगाया आरोप
बीते रविवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता ने आरोप लगाया था कि पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रवक्ता संतोष पांडे ने पार्टी के टिकट बंटवारे में काफी धांधली की है। कार्यकर्ताओं को टिकट न देकर धन उगाही कर के नए-नए लोगों को पार्टी का टिकट दिया है। इसके चलते कार्यकर्ताओं में भारी रोष है जिसके कारण वे पार्टी को छोड़ रहे हैं।

इस मामले पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रवक्ता और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. संतोष पांडे ने बताया था कि कल जितने लोगों ने पार्टी छोड़ी है वह सभी पहले से ही अपनी-अपनी पार्टी बनाकर घूम रहे हैं। साथ ही महेंद्र राजभर के आरोप का जवाब देते हुए उन्होंने बोला कि मुख्तार अंसारी के साथ सारी मीटिंग वहीं करते थे और चुनाव में उनके साथ घूमने का काम भी करते थे।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular