Saturday, July 13, 2024
Homeउत्तर प्रदेशअयोध्याUP News: खुशी से झूम उठे लाखों शिवभक्त, भगवान श्रीराम की नगरी...

UP News: खुशी से झूम उठे लाखों शिवभक्त, भगवान श्रीराम की नगरी में शिवभक्तों पर हेलीकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Harendra chaudhary, UP News: अयोध्या, 24 जुलाई: सावन के तीसरे सोमवार को रामनगरी में शिव भक्तों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा हुई। सीएम योगी के निर्देश पर नागेश्वरनाथ मंदिर में शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा की गई। सरयू घाट के किनारे अयोध्या में सावन के तीसरे सोमवार पर हुई पुष्पवर्षा से श्रद्धालुओं में काफी हर्ष रहा। इस शुभ संयोग पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए लाखों श्रद्धालु और कांवड़िये सुबह से ही यहां पहुंच रहे हैं।

श्रद्धालुओं पर हुई पुष्प वर्षा

श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा के लिए हेलीकॉप्टर ने राम कथा पार्क से उड़ान भरी। मंडलायुक्त गौरव दयाल, आईजी प्रवीण कुमार, डीएम नीतीश कुमार और एसएसपी राज करन नैय्यर इस पर सवार हुए। हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा देख शिवभक्त भाव-विभोर हो गये। इस दौरान हर-हर महादेव, ओम् नम: शिवाय और हर-हर बम-बम के जयकारों से अयोध्या गुंजायमान हो उठी।

बम बम भोले के जयकारों से परिसर गुंजायमान रही अयोध्या

रात 12 बजे के बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच नागेश्वरनाथ मन्दिर में शिवभक्तों ने पूजा-अर्चना की। इसके बाद हर-हर महादेव, बम-बम भोले के जयकारों के बीच मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। कपाट खुलते ही शिवभक्तों का जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हुआ, जो लगातार चलता रहा। नागेश्वरनाथ मंदिर में मंडलायुक्त, आईजी डीएम-एसएसपी ने शिवभक्तों पर फूल बरसाये। पुष्प वर्षा का दृश्य अत्यंत मनमोहक लग रहा है।

पुष्प वर्षा के बाद अद्भुत दिखा मंदिर का नजारा

शिव भक्तों ने कहा कि वह हर साल सावन में नागेश्वरनाथ मन्दिर आते हैं, लेकिन इस बार जो पुष्प वर्षा की गई, उसका अलग ही नजारा दिखा। सभी शिव भक्त पुष्पवर्षा से काफी प्रसन्नचित्त रहे। शिव भक्तों ने पुष्पवर्षा के लिये योगी सरकार का धन्यवाद भी किया। कुछ लोगों ने बताया कि महादेवा में जलाभिषेक करने से उनकी कई मनोकामना पूरी हुई है। वह हर साल शिवरात्रि और सावन के महीने यहां आते हैं।

Also read: Anju Story: भारत से पाकिस्तान पहुंचने के बाद से लगातार चर्चा में बनी अंजू….

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular