Friday, July 5, 2024
Homeउत्तर प्रदेशUP News: तीन साल से नशे के खिलाफ मंत्री चला रहे अभियान,...

UP News: तीन साल से नशे के खिलाफ मंत्री चला रहे अभियान, खुद के घर में बेटा कर रहा शराब की पार्टी…

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), UP News: केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेटे आकाश की 19 अक्टूबर 2020 को मौत हो जाती है। बेटे की शराब की लत से मौत हो जाती है। आकाश की कि़डनी खराब होने से मौत हो गई थी। इस जख्म से थोड़ा उबरने के बाद मंत्री ने देश में नशा मुक्ति अभियान शुरू किया। मंत्री जी के परिवार ने इसमें हिस्सा लिया। लेकिन परिवार ही इस अभियान को खराब कर रहा है।  मंत्री के बेटे और दोस्त नशेडी है, तो पडोस में शराब का ठेका है।

अभी हाल में ही 9 अगस्त को मंत्री कौशल किशोर ने ‘हिंदुस्तानियों नशा छोड़ो’ अभियान के लिए ‘दिल्ली चलो’ नारा दिया था। लेकिन 21 दिन बाद ही मंत्री के घर में गोली चलती है। यह बात, 31 अगस्त और 1 सितंबर की रात की है। इसमें विनय श्रीवास्तव नाम के व्यक्ति की मौत हो जाती है। मंत्री के सबसे छोटे बेटे विकास किशोर की पिस्टल से गोली चलाई जाती है।

पुलिस की दी गई जानकारी के अनुसार श्रीवास्तव की मौत हुई उस रात को मंत्री के घर में पहले मुर्गा और शराब की पार्टी की गई थी। फिर नशे में जुआ खेला गया। हार-जीत को लेकर पहले बहस हुई और फिर गोली चल गई।

केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने 25 अगस्त को पोस्ट किया था…. 

कुछ नहीं होगा कोसने से अंधेरे को,

अपने हिस्से का दिया खुद ही जलाना होगा।

आइए हम सब मिलकर उन चिरागों को बचाएं, जो नशे की आंधी में असमय बुझ जाते हैं। आप सभी साथियों को नशामुक्त सुप्रभात..।

घर से थोड़ी दूर शराब का ठेका

केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के राजधानी लखनऊ के दुब्बगा क्षेत्र में रहते हैं। यहां बगरिया फरीदीपुर में उनके दो घर हैं। उनका पुश्तैनी घर कनेक्टिंग सड़क से 50 मीटर अंदर है। दूसरा घर मेन सड़क पर है, यहां उनका बेटा विकास किशोर और कार्यकर्ता रहते हैं। इसी घर में विकास के दोस्त विनय की हत्या हुई थी।

Also read: UP News : यूपी में बारिश के चलते जन जीवन अस्त – व्यस्त, राजधानी…

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular