Thursday, July 4, 2024
HomeAccident NewsUP News: संभल में बंदरों का आतंक! महिला पर किया हमला, हुई...

UP News: संभल में बंदरों का आतंक! महिला पर किया हमला, हुई मौत

- Advertisement -

India News UP(इंडिया न्यूज),UP News: संभंल के सैफे खान सराय में आजकल लोग बंदरों के आतंक से बहुत परेशान हैं। आए दिन किसी ने किसी पर हमला कर बंदर उसे घायल कर देते हैं। शुक्रवार को मोहल्ला सैफ खान सराय में बंदरों ने एक महिला शानशा पर उस वक्त हमला कर दिया। जब शानशा छत पर कपडे सुखाने गई थी।

बुरी तरह से किया शानशा पर हमला

बंदरों ने इतनी बुरी तरह से शानशा पर हमला किया कि वो सम्भल नहीं पाई और छत से गिर गई। आनन-फानन में महिला को अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सैफे खान सराय के अलावा संभंल के कई इलाकों में बंदरों का आतंक है। इससे लोग बहुत परेशान हैं।

ALSO READ: पैसों के लिए करने पड़े थे गंदे-गंदे.. बॉलीवुड एक्ट्रेस का खुलासा

घरों से बाहर निकलना भी मुश्कि

लोगों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। लोगों को छत पर जाने में भी सोचना पड़ता है और ऐसे में ऐसी दुर्घटना से दिल और भी ज्यादा दहर जाता है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि घरों से कम वाहर निकले। साथ ही साथ बंदरों से बचने के लिए छत पर अकेले न जाएं। साथ ही बंदर अगर दिखे तो उन्हें डंडो के सहारे भागा दे।

ALSO READ: Agra: महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा, डॉक्टरों पर लगाया आरोप

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत यूट्यूब चैनल द आरके न्यूज़(The Rk News) से बतौर रिपोर्टर की थी। फिलहाल, रितेश इंडिया न्यूज़ में बतौर कंटेंट राइटर पिछले 18 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular