Sunday, June 2, 2024
HomeLatest NewsUP News : शादी के 7वें दिन नई नवेली दुल्‍हन की मौत,...

UP News : शादी के 7वें दिन नई नवेली दुल्‍हन की मौत, डॉक्टर बोले- ये तो गैंगरेप से भी बुरा हाल

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), UP News : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक दुल्हन को अपने पति की क्रूरता के चलते अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। पति पर आरोप है कि उसने नई नवेली दुल्‍हन को यौन वर्धक गोलियां खाकर दुल्हन के साथ प्राकृतिक और अप्राकृतिक संबंध बनाएं। इस मामले में दुल्हन के परिवार ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है।

बता दें कि शादी के 7वें दिन दुल्‍हन की मौत हुई है। वहीं, नाम न लिखने की शर्त पर एक निजी अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि दुल्हन की हालत गैंगरेप पीड़िता से भी बदतर थी। पोस्टमार्टम के बाद जब उनका शव घर पहुंचा तो उनकी गंभीर हालत देखकर हर कोई हैरान रह गया।

मृतक के परिजनों के मुताबिक, दुल्हन की शादी 3 फरवरी को हुई थी, जिसके बाद वह अपने पति के साथ कानपुर चली गई थी। यहां उन्हें अपने पति की क्रूरता का सामना करना पड़ा, जिससे उनकी हालत खराब हो गई। इसके बाद उन्हें कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई।

मृतक के परिजनों ने बताया कि जब उन्होंने उससे विस्तार से पूछा तो उसने बताया कि उसका पति उसे प्रताड़ित करता था और उसे यौन वर्धक गोलियां देता था। इसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों का कहना है कि उन्होंने पुलिस में मामला दर्ज करा दिया है और जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

Also Read:-

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular