Friday, July 5, 2024
HomeBreaking NewsUP News: 69000 शिक्षक भर्ती घोटाले में एक और गिरफ्तार, 2020 से...

UP News: 69000 शिक्षक भर्ती घोटाले में एक और गिरफ्तार, 2020 से था फरार

- Advertisement -

UP News: उत्तर प्रदेश के भदोही (Bhadohi) में जिले में 69000 शिक्षक भर्ती घोटाले(Teacher Recruitment Scam) में फरार चल रहे गैंगस्टर (Gangster) आरोपी को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि आरोपी शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच कर रहे प्रयागराज एसटीएफ(Prayagraj STF) को चकमा देकर 2020 सा ही फरार था। पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार के मुताबिक आरोपी मायापति दुबे बड़े स्तर पर धोखाधड़ी और जालसाजी करने वाले गिरोह का सदस्य रहा है।

अभी तक हुई कुल 12 गिरफ्तारी

उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने इसकी जांच के दौरान भदोही, मिर्जापुर, प्रयागराज सहित प्रदेश के अन्य जिलों में ताबड़तोड़ धर पकड़ अभियान चलाया। जिसमें अभी तक कुल 12 लोगों की गिरफ्तारी हुई थी और कुछ लोग फरार चल रहे थे। इनमें से बुधवार को एक और गिरफ्तारी हुई है। जबकि कुछ और गिरफ्तारी होनी बाकी हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ भदोही और प्रयागराज में गैंगस्टर समेत गैर इरादतन हत्या, धोखाधड़ी व धमकी देने जैसे गंभीर अपराधों में आधा दर्जन से अधिक शिकायत दर्ज है। शिक्षक भर्ती घोटाले में शामिल अन्य 12 लोग जेल में बंद है। इसी मामले में आगे की जांच और कार्रवाई लगातार चल रही है।

क्या था पूरा मामला?

दरअसल, उत्तर प्रदेश में 2019 में निकले 69 हजार शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर घोटाला हुआ था। जिसमें सैकड़ों लोगों से शिक्षक बनाने के लिए लाखों करोड़ों रुपये ठगे गए थे। इस धोखाधड़ी के शिकार हुए व्यक्ति प्रतापगढ़ निवासी राहुल सिंह ने 2020 में स्थानीय थाना में FIR दर्ज़ करवाई थी। इस शिक्षक भर्ती घोटाले की खबर मीडिया में सुर्खियां बटोरने के बाद जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ती गई इसकी परतें खुलती गई और यह  मामला और हाई प्रोफाइल होता चला गया। जिसके बाद इस मामले को STF को सौंप दिया गया था।

UP Politics: अखिलेश यादव के मदद वाले बयान पर योगी सरकार के मंत्री ने दिया जवाब

SHARE
Monu kumar
Monu kumar
मोनू कुमार ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत India Ahead News Channel (इससे पहले ये यूट्यूब पोर्टल Jantalk और mdvlogs का भी हिस्सा रहे हैं) से की। फिलहाल ये अभी हमारे ITV Network (India News) का हिस्सा हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular