Friday, July 5, 2024
Homeउत्तर प्रदेशUP NEWS: भोजपुरी के सुपर सटार पवन सिंह के ऊपर पथराव, भावुक...

UP NEWS: भोजपुरी के सुपर सटार पवन सिंह के ऊपर पथराव, भावुक हुए लोग पढ़िए खबर

- Advertisement -

उत्तर प्रदेश के बलिया में भोजपुरी के सुपर स्टार और लोकगायक पवन सिंह (Pawan Singh) के ऊपर बीते दिन पथराव किया गया। पत्थर तब फेंका जा रहा था जब पवन स्टेज पर थे। वहीं इस पूरे घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

आपको बता दें कि बलिया में पवन सिंह के शो पर पत्थर चलने के बाद शो में भगदड़ मचने लगा। भोजपुरी स्टार के इस शो को देखने के लिए दर्शकों की काफी भीड़ लगी हुई थी। लेकिन इसी भीड़ का फायदा उठा कर किसी ने पवन सिंह पर पत्थर से हमला कर दिया। शो के दौरान जब भगदड़ मचने लगी और लोग इधर-उधर भागने लगे तो किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद से यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

बलिया में था शो

लोगों के कहने अनुसार पत्थर चलने के बाद भोजपुरी स्टार गुस्से में आग बबुला हो गए। लेकिन भगदड़ मचने के बाद पुलिस तुरंत एक्शन ली और किसी भी तरह भीड़ को नियंत्रित किया गया। इसके बाद एक बार फिर से शो को शुरू किया गया। दरअसल यह शो बलिया के नगरा थाना क्षेत्र के निकासी गांव में चल रहा था। पवन सिंह यहां किसी रिसेप्शन में शामिल होने आए थे।

वीडियो हुआ वायरल

कार्यक्रम का वायरल वीडियो देख कर कहा जा सकता है कि पत्थर चलने के बाद काफी शोर हो रहा है। लोग इधर से उधर भाग रहे है। वहीं पवन सिंह को कोई नुकसान नहीं हुआ है। पवन सिंह की गिनती भोजपुरी फिल्म जगत के रूप में की जाती है। इनके गानें को भी खुब पसंद किया जाता है।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular