India News UP (इंडिया न्यूज UP),UP News: जनपद बहराइच मे मासूम के दुष्कर्म कर हत्या करने वाले आरोपी को फास्ट्रेक कोर्ट के द्वारा फांसी की सजा सुनाई गई है। जिला पुलिस आयुक्त वृंदा शुक्ला ने बताया कि 21 फरवरी 2024 को कैसरगंज थाने के पास एक गांव में घर के बाहर खेल रही छह साल की मासूम बच्ची के साथ गांव के ही एक युवक ने जबरन दुष्कर्म कर हत्या कर दी थी।
लगा इतना जुर्माना
मुकदमा लिखें जाने के बाद से लगातार इस मामले में पुलिस के द्वारा मजबूत पैरवी की जा रही थी, पुलिस के द्वारा की गयी मजबूत पैरवी और घटना मे मिले पर्याप्त सुबूतों के आधार पर पाकसो एक्ट न्यायलय दीपकान्त मणि ने दुष्कर्म के आरोपी राजेश उर्फ़ लाला को फांसी की सज़ा और एक लाख 10 हज़ार का जुर्माना लगाया है। पुलिस की तत्परता एवं न्यायलय के द्वारा दिए गए फैसले की हर तरफ तारीफ़ की जा रही है।
ALSO READ: Akhilesh Yadav: पिता की विरासत, पार्टी का विवाद आसान नहीं रहा अखिलेश यादव का सफर