Friday, July 5, 2024
HomeBreaking NewsUP Nikay Chunav 2023: 4 मई को पहले चरण का चुनाव लेकिन...

UP Nikay Chunav 2023: 4 मई को पहले चरण का चुनाव लेकिन उससे पहले ही सपा को लगा तगड़ा झटका,जानें कारण

- Advertisement -
India News(इंडिया न्यूज़),UP Nikay Chunav 2023: प्रदेश में पहले चरण के निकाय चुनाव के लिए आगामी 4 मई वोट डाले जाना है। इस कारण राजनीति जोरों पर है। इसी को देखते हुए नगरीय निकाय चुनाव(municipal elections news) के समय विपक्षी खेमों में भी भगदड़ की स्थिति मची हुई है। जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है वैसे-वैसे दल-बदल का खेल भी तेजी से चल रहा है। प्रदेश की प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी(Samajwadi Party) ही नहीं बल्कि हर विपक्षी खेमे के नेता अपने दल को छोड़ BJP का दामन थाम रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को सपा के पूर्व प्रदेश सचिव व निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में पूर्व मेयर प्रत्याशी रहे अजय त्रिपाठी मुन्ना(Ajay Tripathi Munna bjp join) ने भाजपा का दामन थाम लिया है।

शिवपाल यादव के थे बेहद करीबी, अब हैं BJP के साथ

बता दें कि अजय त्रिपाठी मुन्ना समाजवादी पार्टी के महासचिव और अखिलेश यादव(Akhilesh yadav) के चाचा शिवपाल यादव(Shivpal Yadav) के बहुत करी माने जाते हैं। ऐसे में सपा को कितना बड़ा और घातक झटका लगा है। इसका अनुमान लगाया जा सकता है। वहीं अजय मुन्ना के बीजेपी जॉइन करने के बाद  उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक(Deputy CM Brajesh Pathak) ने कहा कि नगर निकाय चुनाव को लेकर पूरे प्रदेश में बीजेपी के पक्ष में लहर चल रही है। लोकसभा, विधानसभा चुनाव के बाद अब निकाय चुनाव में भी जनता विपक्ष का सुपड़ा साफ कर देगी।

अजय त्रिपाठी मुन्ना का ये है राजनीतिक कैरियर

दरअसल अजय त्रिपाठी समाजवादी पार्टी में 3 बार प्रदेश सचिव रहने के साथ ही शिवपाल यादव की पार्टी प्रसपा में प्रमुख प्रदेश महासचिव के पदों पर भी रह चुके हैं। लेकिन आपको याद होगा कि पूर्व सीएम सपा के संरक्षक रहे मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट खाली हो गई थी। इस उपचुनाव के दौरान प्रसपा के सपा में विलय होने के बाद से शिवपाल यादव अपनी पार्टी के नेताओं के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे और अभी हाल ही में अजय त्रिपाठी मुन्ना ने सपा से नाराज होकर पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव को पत्र लिखकर इस्तीफा तक दे दिया था।अजय त्रिपाठी मुन्ना के अलावा बीजेपी जॉइन करने वाले नेताओं की एक लंबी-चौड़ी लिस्ट है। जिसमें कई नेता शामिल हैं।

Wrestlers Protest: दिल्ली के जंतर मंतर पर धरने पर बैठे पहलवानों के समर्थन में आए पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, जानें सांसद बृजभूषण के खिलाफ क्या कहा?

SHARE
Monu kumar
Monu kumar
मोनू कुमार ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत India Ahead News Channel (इससे पहले ये यूट्यूब पोर्टल Jantalk और mdvlogs का भी हिस्सा रहे हैं) से की। फिलहाल ये अभी हमारे ITV Network (India News) का हिस्सा हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular