Saturday, July 6, 2024
HomeBreaking NewsUP Nikay Chunav 2023 : चुनाव आयोग की अनूठी पहल, चुनाव के...

UP Nikay Chunav 2023 : चुनाव आयोग की अनूठी पहल, चुनाव के इतिहास में पहली बार बना पिंक बूथ; जानिए इसकी विशेषता

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़)UP Nikay Chunav,गोण्डा: में निकाय चुनाव के इतिहास में पहली बार जिले में 10 पिंक बूथ बनाए जाएंगे। चुनाव आयोग प्रत्येक चुनाव में खासतौर से आधी आबादी के लिए कुछ विशेष व्यवस्थाएं देता है। इससे पहले विधानसभा के चुनाव 2022 में कुछ चयनित महानगरों में पिंक बूथ बनाए गए थे। गोंडा जिले में निकाय चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। जिलाधिकारी डॉ उज्जवल कुमार ने चुनाव की तैयारियों के संबंध में प्रेस वार्ता कर पूरी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में खलल पहुंचाने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

तीन नगर पंचायत ऐसी, जहां पर पहली बार होंगे चुनाव

उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिले के 10 निकायों में चुनाव संपन्न कराने के लिए 114 मतदान केंद्र और 323 बूथ बनाए गए हैं। इस बार दो लाख बासठ हजार 389 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिले में तीन नगरपालिका और सात नगर पंचायत हैं। जिसमें तीन नगर पंचायत ऐसी है। जहां पर पहली बार चुनाव होने जा रहा है। यहां मतदाता पहली बार नगर निकाय का अध्यक्ष चुनेंगे।

बने 10 पिंक बूथ, सिर्फ महिलाएं डालेंगी वोट

जिलाधिकारी डॉ उज्जवल कुमार ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में 10 पिंक बूथ बनाए गए। इन बूथों पर सभी मतदान कर्मी महिलाएं होंगी। सुरक्षा की जिम्मेदारी महिला सुरक्षा कर्मी संभालेगी। इन बूथों पर सिर्फ महिलाओं के वोट पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि इसमें बैलेट पेपर से चुनाव होता है। इसलिए बैलट पेपर की तैयारी पूरी कर ली गई है। मतदान के लिए पोस्टल बैलट पेपर भी तैयार हैं। एक ही बैलट बॉक्स में नगर पंचायत, नगर पालिका, और सभासद के वोट डाले जाएंगे। हमारे जितने भी मतदान केंद्र हैं। सभी मतदान केंद्रों पर जोनल मजिस्ट्रेट का भ्रमण कराया जा रहा है। मतदान केंद्रों पर आयोग की गाइडलाइन के मुताबिक सभी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। उन्होंने नगर पालिका और नगर पंचायत वासियों से अपील किया कि लोग अधिक से अधिक मतदान करें।

मतदान केंद्रों को बांटा गया तीन कैटेगरी में

मतदान केंद्रों को तीन कैटेगरी में बांटा गया है। इसमें संवेदनशील अतिसंवेदनशील और संवेदनशील प्लस की कैटेगरी निर्धारित की गई है। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाएंगे। साथ ही साथ संवेदनशील, अतिसंवेदनशील केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती होगी। सभी मतदान कर्मियों को मुख्यालय के शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज से रवाना किया जाएगा। मतदान होने के बाद सभी तहसीलों में मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। वहीं पर उनकी वापसी होगी। इन सभी जगहों पर स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। जिलाधिकारी ने मतदाताओं से अपील किया कि वह फोटो युक्त पहचान पत्र जरूर लाएं। ताकि मतदान में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े। इसके लिए निर्वाचन आयोग ने 14 विकल्प भी दिए हैं।

Atiq Ahmed Case: क्या अतीक की हत्या पर से अब उठ सकता है पर्दा? UP STF को मिला CCTV फुटेज और हार्ड डिस्क

SHARE
Monu kumar
Monu kumar
मोनू कुमार ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत India Ahead News Channel (इससे पहले ये यूट्यूब पोर्टल Jantalk और mdvlogs का भी हिस्सा रहे हैं) से की। फिलहाल ये अभी हमारे ITV Network (India News) का हिस्सा हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular