Sunday, July 7, 2024
HomeKaam Ki BaatUP Nikay Chunav: आम आदमी पार्टी यूपी की इन सीटों पर लड़ेगी...

UP Nikay Chunav: आम आदमी पार्टी यूपी की इन सीटों पर लड़ेगी निकाय चुनाव, हाउस टैक्स हाफ और वॉटर टैक्स माफ का नारा

- Advertisement -

यूपी में निकाय चुनाव होने ही वाला है। दिल्ली के साथ पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी यूपी के 633 नगर निकायों में जैसे कि नगर पंचायत, नगर पालिका अध्यक्ष और मेयर के पदों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है। पार्टी द्वारा वादा किया गया है कि अगर नगरीय निकाय चुनावों में पार्टी को कामयाबी मिलती है तो पार्टी जनता का गृह कर आधा कर देगी। इसके साथ ही जल कर भी माफ कर देगी।

आप की उत्तर प्रदेश इकाई के प्रभारी और राज्यसभा के सदस्य संजय सिंह ने निकाय चुनाव को देखते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस रखा था। जिसमें उत्तर प्रदेश के 763 में से 633 नगर निकायों में पार्टी अपने प्रभारी की घोषणा कर रही है। नगर पालिकाओं में 164, नगर पंचायत में 435 और नगर निगम में 34 प्रभारी बनाए जाएगें।

संजय सिंह का बयान

संजय सिंह का कहना है कि पार्टी सभी वर्गों में अध्यक्ष और मेयर के पदों पर चुनाव लड़ने को तैयार है। उनका कहना है कि देश की सारी जनता अरविंद केजरीवाल के सिद्धांतों से काफी प्रभावित है। जिसका असर भी देखने को मिला। जहां दिल्ली की जनता ने लगातार तीन बार उनको चुना है। मुख्यमंत्री का शिक्षा, स्वास्थ्य, चिकित्सा, यातायात, बिजली-पानी का मॉडल सारी जनता को पसंद आया है।

हाउस टैक्स हाफ और वॉटर टैक्स माफ का वादा

सांसद संजय सिंह ने घोषणा करते हुए कहा कि यूपी के निकाय चुनाव में यदि आम आदमी पार्टी का प्रत्याशी विजयी हासिल करता है तो ‘हाउस टैक्स हाफ और वॉटर टैक्स माफ’ कर दिया जाएगा।

 

 

ये भी पढ़े- UP News: H3N2 फ्लू का संक्रमण का शिकार हो रही यूपी, ये काम आपको कर सकती है परेशान पढ़े डॉक्टरों की सलाह

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular