Wednesday, July 3, 2024
Homeउत्तर प्रदेशUP Nikay Chunav: 'पहले की सरकारों मे किसानों पर चलती थीं गोलियां',...

UP Nikay Chunav: ‘पहले की सरकारों मे किसानों पर चलती थीं गोलियां’, सीएम योगी ने विपक्ष पर किया प्रहार

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज), UP Nikay Chunav: पहले चरण के निकाय चुनाव के लिए कल चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। वहीं अब तमाम राजनीतक दल दूसरे चरण के लिए जनसभा करने में लग गए हैं। ऐसे मे सूबे के सीएम आज तीन जनपदों के दौरे पर रहे। उन्होंने आज पूर्वांचल के लोगों को साधने की कोशिश की।

इस कड़ी में सीएम ने कभी सपा के गढ़ रहे आजमगढ़ में जनसभा को संबोधित किया तो वहीं वो मऊ और संतकबीरनगर भी गए। सीएम ने यहां पर लोगों को संबोधित करते हुए तमाम बातों को रखा। उन्होंने सपा समेत तमाम पूर्व की सरकारों पर निशाना साधा। उन्होंने संतकबीरनगर में कहा कि ‘6 वर्ष पहले संतकबीर नगर से बहने वाली आमी नदी प्रदूषित थी, उसके जल को ग्रहण करने वाले पशुओं की मृत्यु हो जाती थी। आज मगहर जाकर आमी नदी को देखिए, स्वच्छ और अविरल है।’

पिछली सरकारों ने किसानों पर चलाईं थी गोलियां

सीएम योगी ने विपक्ष पर प्रहार करते हुए कहा कि “जो मगहर मध्यकाल में नरक का प्रतीक माना जाता था, आज वही डबल इंजन की सरकार में स्वर्ग जैसा प्रतीत होता है। मुंडेरवा की चीनी मिल बंद हो गई थी। पिछली सरकारों में किसानों पर गोलियां चलाई गई थीं। हमारी सरकार ने मुंडेरवा के लिए नई चीनी मिल स्वीकृत की, अब वहां पर पेराई भी शुरू हो चुकी है।” उन्होंने कहा कि “2 करोड़ युवाओं को राज्य सरकार की तरफ से टैबलेट मिल गया है, शेष को भी जल्द मिलेगा।”

इसी कड़ी में मऊ मे कहा कि ” पिछली सरकारों ने आजमगढ़ का दोहन किया, कलम के स्थान पर कुछ लोगों ने कट्टा देने का प्रयास किया, 2017 के पहले आजमगढ़ के लोगों के सामने पहचान का संकट था। आज आजमगढ़ पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जुड़ चुका है। एयरपोर्ट यहीं पर बन रहा है। महाराज सुहेलदेव के नाम पर विश्वविद्यालय भी प्रारम्भ हो चुका है। हरिहरपुर गांव में भाजपा सरकार में संगीत विद्यालय का शिलान्यास कर दिया गया है”

दूसरे चरण के मतदान 11 को

उल्लेखनीय है कि दूसरे चरण के मतदन 11 मई को होंगे। वहीं पहले चरण के मतदान के लिए आज पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई। दूसरे चरण के लिए राजनीतिक दलों ने जोरों से तैयारियों मे लगी हैं। जानकारी हो कि कुल नगर निगम सीटों के नतीजे 13 मई को आएंगे। वहीं सीएम समेत तााम बीजेपी के नेता रणनीति के साथ लोगों के बीच जा रहें हैं।

Also Read: Farrukhabad News: इस सीट पर कभी नहीं खिला है कमल, क्या इस बार हो पाएगा कमाल, जानें पूरा समीकरण

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular