Wednesday, July 3, 2024
HomeBreaking NewsUP Nikay chunav: CM योगी आज सहारनपुर से फूकेंगे चुनावी प्रचार का...

UP Nikay chunav: CM योगी आज सहारनपुर से फूकेंगे चुनावी प्रचार का बिगुल, शामली और अमरोहा में भी करेंगे जनसभा को संबोधित

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़),सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार यानी 24 अप्रैल को शांकभरी देवी की पावन धरती से नगर निकाय चुनाव का शंखनाद करेंगे। मुख्यमंत्री 70 मिनट तक सहारनपुर में मतदाताओं की नब्ज टटोलेंगे। सहारनपुर के बाद सीएम शामली और उसके बाद अमरोहा में जाएंगे। सहारनपुर नगर निकाय चुनाव का मुकाबला इस बार टक्कर का होने वाला है।

CM योगी सोमवार को नगर निकाय चुनाव की करेंगे शुरुआत

भाजपा हर चुनाव प्रचार की शुरुआत शांकभरी देवी की पावन धरा सहारनपुर से करती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को नगर निकाय चुनाव की शुरुआत करने को सहारनपुर आ रहे हैं। शासन की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार सीएम स्पेशल प्लेन से 11 बजकर 40 मिनट पर सरसावा एयरफोर्स स्टेशन पर पहुंचेंगे। वहाँ से हेलीकॉप्टर से जनता रॉड स्थित बने हेलीपैड पर लैंड करेंगे। उसके बाद 12 बजे जनता रोड स्थित महाराज सिंह डिग्री कॉलेज मैदान पर सभा स्थल पर पहुंचेंगे।

CM योगी शामली में रूकेंगे करीब 2 घंटे

प्रथम चरण में होने वाले मतदान के लिए 24 अप्रैल के दिन प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामली के वीवी इंटर कॉलेज में एक सभा का आयोजन भी करेंगे। जिसमें शामली जिले की 10 निकायों में चुनाव लड़ रहे भाजपा के प्रत्याशियों के लिए समर्थन जुटाएंगे। आज दोपहर करीब 1:20 पर योगी आदित्यनाथ का उड़न खटोला शामली पहुंचेगा और करीब 3:20 तक वह शामली जिले में रहेंगे। योगी आदित्यनाथ सभा के बाद जिले के गांव खेड़ी बैरागी में बाबा न्यादरदास की जयंती पर होने वाले कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। जिसके बाद यह शामली से अपने अगले कार्यक्रम अमरोहा के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना हो जाएंगे।

शामली के बाद जाएंगे अमरोहा

। सहारनपुर के बाद सीएम शामली और उसके बाद अमरोहा में जाएंगे। सहारनपुर नगर निकाय चुनाव का मुकाबला इस बार टक्कर का होने वाला है। अमरोहा की तीन नगर पालिकाएं अमरोहा, गजरौला, धनौरा और एक नगर पंचायत सैदनगली को सबसे ज्यादा हॉट सीट माना जा रहा है। इन सीटों पर बीजेपी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। अमरोहा में बीजेपी की शशि जैन कुर्सी पर काबिज रही हैं। पार्टी ने एक बार फिर से उन पर विश्वास जताते हुए चुनावी मैदान में उतारा है।

SHARE
Monu kumar
Monu kumar
मोनू कुमार ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत India Ahead News Channel (इससे पहले ये यूट्यूब पोर्टल Jantalk और mdvlogs का भी हिस्सा रहे हैं) से की। फिलहाल ये अभी हमारे ITV Network (India News) का हिस्सा हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular